Thursday, May 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मांडर/लोहरदगा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने का दिया निर्देश

May 4, 2024
in Jharkhand
मांडर/लोहरदगा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने का दिया निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने लोकसभा निर्वाचन के चौथे चरण एवं झारखंड राज्य के पहले चरण में 13 मई 2024 को होने वाले मतदान को लेकर शनिवार को 12- लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मांडर स्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रांची जिले के उप विकास आयुक्त, मांडर के प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि साथ थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पिछले चुनाव के दौरान कम वोटिंग प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बुढ़ाखुखरा, राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय महुवाजाड़ी, राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, डुमरी एवं राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कैम्बो तथा राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गुड़गुड़जाड़ी स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्य में बीएलओ सुपरवाइजर की शिथिलता पर नाराजगी जताते हुए ठीक से कार्य करने की चेतावनी दी।


उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे बीएलओ को वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण दो दिनों में पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया। वहीं बीएलओ सुपरवाइजर को इस कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। वहीं निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों को चुनाव संबंधी तैयारियों को ससमय पूर्ण कराने तथा मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं यथा शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय तथा उसमें रनिंग वाटर शीघ्र सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अब्सेंट, शिफ्ट एवं डेथ (एएसडी) सूची तथा मतदान केन्द्र जागरूकता समूह से संबंधित सूची का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान कक्ष में पीठासीन पदाधिकारी एवं अन्य चुनाव कर्मियों की बैठने की व्यवस्था, बिजली कनेक्शन, लाइट एवं पंखा आदि व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं मतदान के दिन किस आयु वर्ग तक के वालेंटियर की सेवा ली जायेगी, इसकी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी संवाद कर मतदान करने की अपील की।

बुढ़ा खुखरा के शाखा डाकघर भी पहुंचे सीईओ

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान बुढ़ा खुखरा के शाखा डाकघर का औचक निरीक्षण कर वहां आने वाले मतदाता कार्ड से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डाकघर में जो भी वोटर आईडी कार्ड प्राप्त हुए हैं, उसका शीघ्र वितरण कराना सुनिश्चित कराएं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निरीक्षण के दौरान रांची के उप विकास आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

नए ‘कप्तान’ का पहला हंटर: लेट लतीफी पर नपेंगे अफसर, दफ्तरों का होगा औचक निरीक्षण! DC पशुपतिनाथ मिश्रा बोले— “सुधारें आंगनबाड़ियों की स्थिति, बकरीद पर गड़बड़ी की तो खैर नहीं”
Jharkhand

नए ‘कप्तान’ का पहला हंटर: लेट लतीफी पर नपेंगे अफसर, दफ्तरों का होगा औचक निरीक्षण! DC पशुपतिनाथ मिश्रा बोले— “सुधारें आंगनबाड़ियों की स्थिति, बकरीद पर गड़बड़ी की तो खैर नहीं”

May 28, 2026
दीदी संभालेंगी कमान, गांवों से बदलेगा झारखण्ड का मान! CM हेमंत सोरेन की घोषणा— “सखी मंडलों को मिलेगा 5 हजार करोड़ का लोन, दूसरे राज्यों के पर्यटन स्थलों पर भी खुलेंगे पलाश मार्ट”
Jharkhand

दीदी संभालेंगी कमान, गांवों से बदलेगा झारखण्ड का मान! CM हेमंत सोरेन की घोषणा— “सखी मंडलों को मिलेगा 5 हजार करोड़ का लोन, दूसरे राज्यों के पर्यटन स्थलों पर भी खुलेंगे पलाश मार्ट”

May 28, 2026
गांवों की बदलेगी सूरत, कचरा प्रबंधन से लेकर चकाचक सड़कों तक ‘महा-प्लान’! CM हेमंत सोरेन का निर्देश— “पंचायत सचिवालयों को बनाएं हाईटेक, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी”
Jharkhand

गांवों की बदलेगी सूरत, कचरा प्रबंधन से लेकर चकाचक सड़कों तक ‘महा-प्लान’! CM हेमंत सोरेन का निर्देश— “पंचायत सचिवालयों को बनाएं हाईटेक, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी”

May 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नए ‘कप्तान’ का पहला हंटर: लेट लतीफी पर नपेंगे अफसर, दफ्तरों का होगा औचक निरीक्षण! DC पशुपतिनाथ मिश्रा बोले— “सुधारें आंगनबाड़ियों की स्थिति, बकरीद पर गड़बड़ी की तो खैर नहीं”
  • दीदी संभालेंगी कमान, गांवों से बदलेगा झारखण्ड का मान! CM हेमंत सोरेन की घोषणा— “सखी मंडलों को मिलेगा 5 हजार करोड़ का लोन, दूसरे राज्यों के पर्यटन स्थलों पर भी खुलेंगे पलाश मार्ट”
  • गांवों की बदलेगी सूरत, कचरा प्रबंधन से लेकर चकाचक सड़कों तक ‘महा-प्लान’! CM हेमंत सोरेन का निर्देश— “पंचायत सचिवालयों को बनाएं हाईटेक, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.