रांची : झारखंड सरकार ने मंगलवार को14 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की। जिसके तहत देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री को पूर्वी सिंहभूम के नए डीसी बने। वहीं, पलामू के डीसी ए दोड्डे को दुमका और खूंटी के डीसी शशि रंजन को पलामू का नया डीसी बनाया गया है। कृषि निदेशक चंदन कुमार को रामगढ़ का नया डीसी बनाया गया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है। इसके अलावा जिन अधिकारियों को प्रभार नहीं मिला है, वो कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में अपना योगदान देंगे।
14 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग लिस्ट
अधिकारी कहां से, कहां गये
मंजूनाथ भजंत्री : डीसी, देवघर – डीसी, पूर्वी सिंहभूम
कर्ण सत्यार्थी : उत्पाद आयुक्त – डीसी, गुमला
चंदन कुमार : निदेशक, कृषि, – डीसी, रामगढ़
विशाल सागर : निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी – डीसी, देवघर
रवि शंकर शुक्ला डीसी, दुमका, – डीसी, सरायकेला-खरसावां
शशिभूषण मेहरा : डीडीसी, गिरिडीह – डीसी, जामताड़ा
ऐ दोड्डे : डीसी, पलामू , – डीसी, दुमका
शशि रंंजन : डीसी, खूंटी, – डीसी, पलामू
वरुण रंजन : डीसी, पाकुड़, – डीसी, धनबाद
लोकेश मिश्र : आदिवासी कल्याण आयुक्त – डीसी, खूंटी.
मृत्युंजय कुमार बरणवाल : निबंधक, सहयोग समितियां – डीसी, पाकुड़
अजय कुमार सिंह : क्षेत्रीय निदेशक, झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार – डीसी, सिमडेगा
मेघा भारद्वाज : संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग – डीसी, कोडरमा
हिमांशु मोहन : संयुक्त सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग – डीसी, लातेहार










