Thursday, May 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

विधानसभा परिसर में जगरनाथ महतो को सीएम हेमंत सहित कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंत्येष्टि

नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 1 बजे निकाला जाएगा अंतिम यात्रा

April 7, 2023
in Jharkhand
jagarnath mahto
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर सुबह 7 बजे चेन्नई से रांची एयरपोर्ट लाया गया। जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित राज्य के मंत्री समेत वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान हवाई अड्डे पर इनके समर्थकों की लंबी कतार लग गई। सीएम हेमंत ने जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उसके बाद एंबुलेंस में रखकर विधानसभा परिसर ले जाया गया, जहां सीएम हेमंत, मंत्री चंपई सोरेन, प्रदीप यादव, बंधु तिर्की समेत कई दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जगरनाथ महतो के समर्थन में नारे भी लगाये गये। सभी ने दिवंगत महतो को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

बता दें कि राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। हाल ही में स्वास्थ्य परेशानी को देखते हुए इन्हें रांची से एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वहीं विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई विभाग के मंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी।

1ः00 बजे निकलेगा अंतिम यात्रा

जगरनाथ महतो के निधन पर उनके बेटे अखिलेश महतो ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि, उनके पिताजी का पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके पैतृक आवास अलारगो लाया जाएगा। जहां उनका दोपहर 1ः00 बजे अंतिम यात्रा निकाला जाएगा।

सभी दिग्गजों ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

राज्य के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी का पार्थिव शरीर आज झारखंड विधान सभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य सरकार में मंत्री आलमगीर आलम, चम्पई सोरेन, सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बादल, हफीजुल हसन, सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधायक बाबूलाल मरांडी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विधायक ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी

विधायक स्टीफन मरांडी, सरयू राय, सरफराज अहमद, मथुरा प्रसाद महतो, श्री इरफान अंसारी, सुदिव्य कुमार सोनू, जयमंगल सिंह, मंगल कालिंदी, राजेश कच्छप, दीपिका पांडेय, सविता महतो, पूर्णिमा नीरज सिंह, अंबा प्रसाद, शिल्पी नेहा तिर्की, मनीष जयसवाल और किशुन दास के अलावा विधानसभा के कई अन्य सदस्य गणों, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित कई वरीय पदाधिकारियों ने दिवंगत जगरनाथ महतो जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

चेन्नई से पहुंचा पार्थिव शरीर, रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री रहे मौजूद

इससे पूर्व आज सवेरे चेन्नई से दिवंगत मंत्री जगन्नाथ महतो का पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट लाया गया। यहां तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कंधा दिया। दिवंगत जगन्नाथ महतो के पार्थिव शरीर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विधानसभा परिसर लाया गया, जहां सभी ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।

पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि

झारखंड विधानसभा में अंतिम दर्शन के बाद दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो जी के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भंडारीदह, बोकारो के लिए विदा किया गया, जहां आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।

Related Posts

जनता की अदालत में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी 50 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को सख्त निर्देश— “समस्या का समाधान करें, टालमटोल नहीं”
Jharkhand

जनता की अदालत में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी 50 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को सख्त निर्देश— “समस्या का समाधान करें, टालमटोल नहीं”

May 12, 2026
सड़कों पर ‘यमराज’ को न दें आमंत्रण: गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, स्लोगन दिया— “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”
Jharkhand

सड़कों पर ‘यमराज’ को न दें आमंत्रण: गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, स्लोगन दिया— “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”

May 12, 2026
अन्नदाताओं के लिए ‘एक्शन मोड’ में कृषि मंत्री: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, सूखे से निपटने के लिए तैयार हुआ झारखंड का ‘कंटिंजेंट प्लान’
Jharkhand

अन्नदाताओं के लिए ‘एक्शन मोड’ में कृषि मंत्री: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, सूखे से निपटने के लिए तैयार हुआ झारखंड का ‘कंटिंजेंट प्लान’

May 12, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश
  • जनता की अदालत में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी 50 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को सख्त निर्देश— “समस्या का समाधान करें, टालमटोल नहीं”
  • सड़कों पर ‘यमराज’ को न दें आमंत्रण: गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, स्लोगन दिया— “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.