Desk. बिहार विधानसभा में एक बार फिर मार्शल कार्रवाई हुई है। मार्शल ने बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा को टंगकर सदन से बाहर किया। दरअसल, बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज हंगामे के साथ शुरू हुई। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से सासाराम, बिहार शरीफ हिंसा की घटना को लेकर जवाब मांगा। साथ ही गायब डॉक्टर के मामले में भी सरकार से जवाब मांगा गया। इस दौरान बीजेपी के विधायक वेल में पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने मार्शल को जीवेश मिश्रा को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया।
विधानसभा अध्यक्ष के आदेश के बाद मार्शल ने जीवेश मिश्रा को टांग कर सदन से बाहर निकाल दिया। मार्शल द्वारा बीजेपी एमएलए को इस तरह से सदन के बाहर करने का सदस्यों ने विरोध किया। बीजेपी के सदस्य वेल में पहुंचकर टेबल पटकने लगे और जबरदस्त हंगामा किया जाने लगा। उसके बाद सदन की कार्यवाही 2:00 बजे तक के लिए विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने स्थगित कर दी।