- उपायुक्त के निर्देश पर 16 अप्रैल 2025 को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी,गढ़वा के द्वारा टाउन हॉल में मेगा रक्तदान शिविर का होगा आयोजन
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, गढ़वा के द्वारा दिनांक 16 अप्रैल 2025 (बुधवार) को पूर्वाह्न 10:30 बजे नीलांबर-पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक नगर भवन (टाउन हॉल ),गढ़वा में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने सिविल सर्जन, गढ़वा को पर्याप्त चिकित्सीय व्यवस्था तथा मुख्य प्रबंधक वहीं जिला अग्रणी बैंक, गढ़वा को अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।
उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारीयों/कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की है। साथ ही 16 अप्रैल 2025 को पूर्वाह्न 10:30 बजे तक उक्त रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोगों के साथ स्वयं भी उपस्थित होकर रक्तादान करने की बाते कही।










