रांची : मोरहाबादी मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी करने के लिए रांची समेत अन्य जिलों के लोग भी पहुंच रहे हैं। आज भी फेयर में लोगों का आना लगा रहा। शाम होने से पहले ही लोग फेयर में पहुंच रहे हैं। प्रत्येक स्टाल में लोगों की भीड़ दिखी, जो अपनी जरूरत की चीजें खरीदारी करते नजर आये। घरेलू सामान, बच्चों के खिलौने, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कालीन, सजावटी सामान की भी जमकर खरीदारी की जा रही हैं।
फूड जोन में लुत्फ उठा रहे लोग
गर्मी के कपड़ों सहित डिजायनर कपड़े महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। फूड जोन में अनेक तरह के व्यंजनों का लुत्फ भी लोग उठा रहे हैं। मेले में प्रवेश शुल्क 20 रूपये है। ऑटो जोन में विभिन्न कंपनियों के कार को प्रदर्शित किया गया है। लोग इन कारों की जानकारी ले रहे हैं।
लोगों को मिल रहा आकर्षक छूट
वहीं, फेयर में कई स्टालधारकों द्वारा बेहतरीन ऑफर भी दिये जा रहे हैं। फर्नीचर इंटीरियर हॉल में नाइटवेयर पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा कॉटन क्राफ्ट में कई उत्पादों पर 20 प्रतिशत, बबलू फाउंटेन व सिकरी हैंडक्राफ्ट में 20 प्रतिशत, नदीम मार्बल के स्टॉल पर 20 प्रतिशत तक का लाभ उठाया जा सकता है।
ट्रेड फेयर में दिख रही रूचि- चैंबर अध्यक्ष
चौंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन ने कहा कि ट्रेड फेयर में आने वालों की रूचि दिख रही है। लोग परिवार के साथ आ रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा गुरूवार को ट्रेड फेयर का भ्रमण किया। उनके आगमन पर झारखंड चौंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन ने उनका स्वागत करते हुए ट्रेड फेयर के आयोजन के बारे में बताया।









