Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा सदर अस्पताल गढ़वा का किया गया औचक निरीक्षण

September 27, 2023
in Jharkhand
मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा सदर अस्पताल गढ़वा का किया गया औचक निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

आज दिनांक- 27 सितंबर 2023 को झारखंड सरकार के माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सदर अस्पताल गढ़वा का औचक निरीक्षण किया। इन दिनों डेंगू, चुकुनगुनिया, मलेरिया आदि गंभीर बीमारी के बढ़ते प्रकोप से बचाव व ईलाज को लेकर सदर अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्था, साफ-सफाई, औषधि की उपलब्धता एवं बीमारियों के इलाज करने संबंधी की जा रही तैयारी को लेकर विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई संतोष जनक नहीं पाए गए। डेंगू वार्ड, प्रसव वार्ड, डायलिसिस एवं आईसीयू आदि वार्डों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निदेश दिया गया।

डेंगू जैसे जानलेवा बीमारियों को लेकर जनहित में व्यापक प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया ताकि लोग इसके प्रति जागरूक होकर बचाव व रोकथाम के उपाय कर सकें। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अलग से डेंगू जांच में बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया गया तथा सदर अस्पताल में कोविड की भांति अलग से डेंगू जांच की व्यवस्था स्थापित करने की बात कही गई। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों की नियमित रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु सिविल सर्जन को निर्देशित किया।

साथ ही रात्रि में इमरजेंसी ड्यूटी के तौर पर भी चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। आयुष्मान काउंटर पर लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने में विलंब होने पर नाराजगी व्यक्त की गई एवं जनहित में उक्त कार्य में तत्काल सुधार करने का भी निर्देश दिया गया। माननीय मंत्री द्वारा यथाशीघ्र एलाईला रीडर सदर अस्पताल गढ़वा में स्थापित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया तथा उक्त में परेशानी होने पर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

चिकित्सकों द्वारा वार्तालाप के दौरान बताया गया कि मरीज के परिजनों द्वारा रात्रि में चिकित्सकों को परेशान किया जाता है जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था की मांग चिकित्सकों द्वारा की गई। मौके पर उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय एवं सिविल सर्जन डॉक्टर अवधेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थें।

Related Posts

आगलगी की घटनाओं पर तुरंत होगा एक्शन! CM हेमंत सोरेन ने 58 आधुनिक फायर सेफ्टी वाहनों को दिखाई हरी झंडी; संकरी गलियों तक पहुंचेगी मदद
Jharkhand

आगलगी की घटनाओं पर तुरंत होगा एक्शन! CM हेमंत सोरेन ने 58 आधुनिक फायर सेफ्टी वाहनों को दिखाई हरी झंडी; संकरी गलियों तक पहुंचेगी मदद

August 6, 2026
ट्रेन चढ़ाते समय पर्स पर हाथ साफ! आरा स्टेशन पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत महाराष्ट्र का महिला चोर गिरोह रंगे हाथ गिरफ्तार
Jharkhand

ट्रेन चढ़ाते समय पर्स पर हाथ साफ! आरा स्टेशन पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत महाराष्ट्र का महिला चोर गिरोह रंगे हाथ गिरफ्तार

August 5, 2026
रिश्वतखोरी पर गढ़वा DC का सबसे बड़ा स्ट्राइक! खरौंधी PMAY-G प्रखंड समन्वयक तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त; स्पष्टीकरण पाया गया असंतोषजनक
Jharkhand

रिश्वतखोरी पर गढ़वा DC का सबसे बड़ा स्ट्राइक! खरौंधी PMAY-G प्रखंड समन्वयक तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त; स्पष्टीकरण पाया गया असंतोषजनक

August 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • आगलगी की घटनाओं पर तुरंत होगा एक्शन! CM हेमंत सोरेन ने 58 आधुनिक फायर सेफ्टी वाहनों को दिखाई हरी झंडी; संकरी गलियों तक पहुंचेगी मदद
  • ट्रेन चढ़ाते समय पर्स पर हाथ साफ! आरा स्टेशन पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत महाराष्ट्र का महिला चोर गिरोह रंगे हाथ गिरफ्तार
  • रिश्वतखोरी पर गढ़वा DC का सबसे बड़ा स्ट्राइक! खरौंधी PMAY-G प्रखंड समन्वयक तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त; स्पष्टीकरण पाया गया असंतोषजनक

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.