Friday, February 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

Ranchi: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन: गढ़वा में सर्वाधिक 33 केस दर्ज, प्रत्याशियों को सतर्क रहने की सलाह

श्री कुमार ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर 83 केस दर्ज होने की जानकारी दी, गढ़वा में सर्वाधिक 33 केस।

November 17, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: मतगणना की तैयारियां: शांतिपूर्ण मतदान और गणन अभिकर्ताओं की नियुक्ति पर जोर
Share on FacebookShare on Twitter
  • साइलेंट पीरियड में किसी भी प्रत्याशी की मतदाताओं से जुड़ी अपील के प्रसारण पर है मनाही
  • दूसरे चरण के चुनाव क्षेत्रों में एफएसटी एवं एसएसटी की हो रही सघन तैनाती
  • प्रथम चरण क्षेत्रों में मतदान के उपरांत सीमित छूट
  • जिले के बॉर्डर एवं चेकपोस्ट रहेंगे एक्टिव

राँची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन 2024 के दूसरे चरण के लिए मतदाता पर्ची के वितरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। बचे हुए मतदाता पर्ची को आरओ के ऑफिस में जमा कराया गया है। दूसरे चरण वाले क्षेत्रों में एफएसटी एवं एसएसटी की तैनाती की जा रही है। जिन क्षेत्रों में प्रथम चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है, वहां भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के तहत छूट दी जा रही है, लेकिन अभी भी जिले के बॉर्डर एवं चेकपोस्टों को एक्टिव रखा गया है। वह शनिवार को निर्वाचन सदन में मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।

श्री कुमार ने कहा कि आदर्श अचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित 83 केस दर्ज हुए हैं। गढ़वा में सर्वाधिक 33 केस दर्ज हुए हैं। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से अनुरोध किया है कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करें और अपने पोलिंग एजेंट एवं कार्यकर्ताओं को भी इसके प्रति सजग रखें। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में प्रत्यशियों के चिह्न के अनाधिकृत उपयोग से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों एवं इसके 200 मीटर की परिधि के अंदर प्रत्यशियों के चुनाव चिह्न से संबंधित किसी भी प्रकार के प्रतीक चिह्न का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित है।

उन्होंने कहा कि मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से साइलेंट पीरियड में किसी भी प्रत्याशी द्वार मतदाताओं से अपील वाले मैसेज का प्रसारण नहीं किया जाना है। मीडिया के प्रतिनिधि प्रत्याशियों के मतदान का कवरेज कर सकते हैं, लेकिन उनके द्वारा किसी प्रकार की अपील अथवा राजनैतिक बयानबाजी का प्रसारण नहीं किया जाना है। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस को प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट द्वारा प्रत्याशियों से संबंधित किसी भी प्रकार के पर्चे को नहीं बांटा जाना है। वोटर को पोलिंग एजेंट द्वारा सादे कागज पर केवल प्रत्याशी का सीरियल नम्बर देने कि अनुमति है। इसके अलावा प्रत्याशी का नाम अथवा किसी प्रकार का चिह्न देना प्रतिबंधित है।

उन्होंने बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 2 अरब 14 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की जा चुकी है।

Related Posts

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

February 26, 2026
गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती
Jharkhand

गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती

February 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया

February 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
  • गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.