Tuesday, May 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home MP/UP

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या : पोस्टमार्टम के बाद आज ही किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

स्वरूपरानी हॉस्पिटल में 5 डॉक्टरों का पैनल कर रहा पोस्टमार्टम

April 16, 2023
in MP/UP, Top News
atiq
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद(Atiq Ahmed) और उसका भाई अशरफ (Ashraf) के शव को पोस्टमार्टम (Postmortem) के बाद आज ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। दोनों के शवों को स्वरूप रानी अस्पताल लाया गया है। जहां 5 डॉक्टरों का पैनल अतीक और उसके भाई का पोस्टमार्टम कर रहा है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी के साथ प्रयागराज के स्वरूपरानी हॉस्पिटल में पुलिस की गहमागहमी बढ़ने लगी। वहीं कसारी मसारी कब्रिस्तान ने दो कब्र खोदे जाने की सूचना मिल रही है। इसी कब्रगाह में अतीक के मां बाप और बेटे असद को भी दफन किया गया।

पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी

इसके साथ ही पुलिस भी सक्रिय दिखाई दे रही है। कॉल्विन हॉस्पिटल में क्राइम स्पॉट की घेराबंदी कर दी गई है। यहां भी पुलिस की तैनाती की गई है। जहां मीडिया के लोग सुबह से ही डटे हुए है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। एहतियात के तौर पर कुछ इलाकों में इंटरनेट भी बंद किया गया है। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था।

प्रयागराज को 14 सेक्टरों में बांटा गया

प्रयागराज को सुरक्षा के लिहाज से 14 सेक्टरों में बांटा गया है, हर सेक्टर में IPS अधिकारी को तैनात है। थोड़ी देर में UP DGP भी प्रयागराज पहुंचेंगे। वहीं घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने सबूत भी जुटा लिए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यभमंत्री योगी आदित्य नाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने घटना की उच्च स्तरीय जांच का आदेश देते हुए तीन सदस्यीय जांच आयोग के गठन के निर्देश दिए हैं। अतीक और अशरफ पर फायरिंग की घटना रात करीब 10 बजे की है जो कैमरे में दर्ज हो गई क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाते समय मीडियाकर्मी उनके साथ चल रहे थे।

अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर उठाया सवाल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया। अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसी की हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या ? इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है। ऐसा लगता है कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।”

जयंत चौधरी ने ट्वीट में लिखा जंगलराज

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष व सांसद जयंत चौधरी ने भी अतीक और उसके भाई की हत्या की सनसनीखेज घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने ट्वीट किया ” क्या यह लोकतंत्र में संभव है ?” उन्होंने हैशटैग जंगलराज लगाया। चौधरी ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें अतीक और अशरफ की हत्या का दृश्य है।

Related Posts

खजाने की बढ़ी ताकत, पड़ोसियों को पछाड़ा! CM हेमंत सोरेन बोले— “ओडिशा-छत्तीसगढ़ से बेहतर है झारखण्ड का खनन राजस्व, अब दफ्तरों में बायोमेट्रिक से तय होगी जवाबदेही”
Jharkhand

खजाने की बढ़ी ताकत, पड़ोसियों को पछाड़ा! CM हेमंत सोरेन बोले— “ओडिशा-छत्तीसगढ़ से बेहतर है झारखण्ड का खनन राजस्व, अब दफ्तरों में बायोमेट्रिक से तय होगी जवाबदेही”

May 26, 2026
गढ़वा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार! सीनियर IAS अधिकारी प्रेमलता मुर्मू ने संभाला 32वें DDC का पदभार, आते ही कर्मियों को दिया ‘टीम भावना’ का मंत्र
Jharkhand

गढ़वा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार! सीनियर IAS अधिकारी प्रेमलता मुर्मू ने संभाला 32वें DDC का पदभार, आते ही कर्मियों को दिया ‘टीम भावना’ का मंत्र

May 26, 2026
खेतों को पानी, किसानों को खुशहाली! CM हेमंत सोरेन का कड़ा रुख— “समय पर पूरी हों सिंचाई योजनाएं, वरना बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही”
Jharkhand

खेतों को पानी, किसानों को खुशहाली! CM हेमंत सोरेन का कड़ा रुख— “समय पर पूरी हों सिंचाई योजनाएं, वरना बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही”

May 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • खजाने की बढ़ी ताकत, पड़ोसियों को पछाड़ा! CM हेमंत सोरेन बोले— “ओडिशा-छत्तीसगढ़ से बेहतर है झारखण्ड का खनन राजस्व, अब दफ्तरों में बायोमेट्रिक से तय होगी जवाबदेही”
  • गढ़वा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार! सीनियर IAS अधिकारी प्रेमलता मुर्मू ने संभाला 32वें DDC का पदभार, आते ही कर्मियों को दिया ‘टीम भावना’ का मंत्र
  • खेतों को पानी, किसानों को खुशहाली! CM हेमंत सोरेन का कड़ा रुख— “समय पर पूरी हों सिंचाई योजनाएं, वरना बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.