रांची. झारखंड में नालसा एवं झालसा के निर्देश पर 13 मई को झारखंड के सभी जिला अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। वहीं रांची व्यवहार न्यायालय में भी लंबित सर्वाधिक मामलों का निष्पादन लोक अदालत के माध्यम से हो पाए, इसको लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा तैयारी जोरों से की जा रही है।
50 हजार पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है। लोक अदालत में , बिजली बिल, इंश्योरेंस और पारिवारिक मामलों के अलावा प्री-लिटिगेशन मामलों का निष्पादन पर जोर दिया जा रहा है। डालसा के सचिव राकेश रंजन ने कहा राष्ट्रीय लोक अदालत पक्षकारों के लिए कई मायनों में बेहद लाभकारी होता है। वहीं न्यायालयों में बढ़ रहे केस का बोझ भी कम होता है।









