Monday, April 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: पंचायतों का गौरव: राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर सजी रंगारंग कार्यशाला

स्वच्छ सुजल गांव और महिला सशक्तिकरण पर जोर, सामुदायिक सहभागिता और पंचायती राज की उपलब्धियों की हुई चर्चा

April 25, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: पंचायतों का गौरव: राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर सजी रंगारंग कार्यशाला
Share on FacebookShare on Twitter

● राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर जिले भर में समारोह का आयोजन

● उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के कार्यशाला का आयोजन

● पंचायती राज के विभिन्न गतिविधियों एवं भूमिका के तहत स्वच्छ सुजल गांव बनाने हेतु दिलाई गई शपथ

उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। पंचायती राज विभाग झारखंड से आये प्रतिनिधि के द्वारा कार्यशाला के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी के बीच पंचायती राज संस्थाओं के कामकाज में सामुदायिक सहभागिता प्रोत्साहन, जनजागरूकता, पंचायती राज संस्थाओं की उपलब्धियों एवं गतिविधियों को प्रदर्शित कर चर्चा की गई। साथ ही ग्राम पंचायत को प्रदत्त शक्तियों पर किये जाने वाले कार्रवाईयों की चर्चा करते हुए स्वच्छ सुजल गांव बनाने हेतु शपथ दिलाई गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त की स्थिति में स्थाईत्व प्रदान करने, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु कार्य करने, पंचायत को सिंगल उसे प्लास्टिक से मुक्त करने समेत अन्य उपयोगी कार्यों के प्रति लोगों को शपथ दिलाई गई। विदित हो कि संविधान के 73वें संशोधन अधिनियम के लागु होने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण और सहभागी स्थानीय स्वशासन के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त किया गया एवं पंचायती राज संस्थाओं की क्षमता, प्रगति एवं संभावनाओं पर विचार विमर्श करते हुए ईसकी महत्ता, भूमिका, चुनौतियों एवं सर्वोत्तम प्रयास के विषय पर चर्चा की गई। उनके द्वारा पंचायत राज का महत्व और उसकी भूमिका, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक न्याय, जल स्वच्छता समिति के कार्य एवं दायित्व के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी का लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम को भी दिखाया गया। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर जिला एवं जिले के सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। पंचायती राज दिवस के अवसर पर पिरामल फाउंडेशन और पंचायती राज गढ़वा के सहयोग से जिले के सभी पंचायत में बाल सभा तथा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभी पंचायतों के स्कूलों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई।

जिला स्तर पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, सिविल सर्जन डॉ० अशोक कुमार समेत जिला स्तर के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थें।

Related Posts

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
Jharkhand

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान

April 12, 2026
वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.