Saturday, April 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिलाई मतदाता प्रतिज्ञा

मताधिकार का महत्व और नए मतदाताओं की भूमिका

January 25, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिलाई मतदाता प्रतिज्ञा
Share on FacebookShare on Twitter

◆ 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 2025 के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यकम का आयोजन

◆ जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने पदाधिकारियों, कर्मियों व नए मतदाताओं को दिलाई मतदाता प्रतिज्ञा

◆ जिलेवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी शुभकामनाएं, योग्य मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने का किया अपील

◆ बीएलओ, डिस्ट्रिक्ट आइकॉन एवं पहली बार बनें मतदाताओं को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 के अवसर पर समाहरणालय गढ़वा के सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, शेखर जमुआर ने पदाधिकारियों, कर्मियों एवं नए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने शपथ दिलाया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अधिकारियों, कर्मियों एवं नए मतदाताओं ने उक्त बातों को दोहराया। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों को भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का काफी महत्व है। वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस ‘25 जनवरी’ को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस भारत के सभी नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन लोगों को यह बताता है कि हर व्यक्ति के लिए मतदान करना जरूरी है। प्रत्येक नागरिक का मतदान प्रक्रिया में भागीदारी आवश्यक है। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नए मतदाताओं (फर्स्ट टाइम वोटर) यथा- धरमेंन्द्र, रोहित कुमार, काजल कुमारी, निकिता केशरी आदि समेत 11 लोगों को वोटर आईडी कार्ड सौंपते हुए मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने का अपील किया, साथ ही सभी को पुष्प गुच्छभेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्वीप के तहत बनाए गए डिस्ट्रिक्ट आइकन डॉ. रमेश चंचल (शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य), प्रियंका कुमारी एवं किशोर कुणाल पासवान (खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य) को भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने मतदाताओं को जागरूक कर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर सभी की भूमिकाओं से अवगत कराया एवं आवश्यक निर्देश दिए। SSR के दौरान मतदाताओं से फॉर्म 6, 7 एवं 8 एकत्र करने में गढ़वा 80- विधानसभा क्षेत्र एवं भवनाथपुर 81- विधानसभा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को भी सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ एवं संबंधित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए इसी प्रकार से आगे भी निर्वाचन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरी सक्रियता से करने का निर्देश दिया।

इस कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी कर्मी एवं नए मतदाता उपस्थित थें।

Related Posts

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026
छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.