Saturday, February 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

नशामुक्त गढ़वा का संकल्प: उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की NCORD बैठक में सख्त निर्देश

मादक पदार्थों की खेती और तस्करी पर लगाम, स्कूलों में जागरूकता अभियान पर जोर

August 19, 2025
in Jharkhand, Top News
नशामुक्त गढ़वा का संकल्प: उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की NCORD बैठक में सख्त निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter
  • गढ़वा में NCORD कमिटी की बैठक सम्पन्न
  • उपायुक्त ने नशामुक्त समाज के लिए सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

गढ़वा। 19 अगस्त 2025 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में NCORD Committee (मादक पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम) से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशीले पदार्थों की खेती, तस्करी एवं इसके दुष्प्रभाव को रोकने हेतु ठोस रणनीति पर चर्चा की गई। पुलिस उपाधीक्षक एवं ड्रग इंस्पेक्टर ने अब तक हुए कार्यवाई से उपायुक्त को अवगत कराया।

बैठक में वन पदाधिकारी उत्तरी एवं दक्षिणी, पुलिस उपाधीक्षक, सामान्य शाखा प्रभारी, अनुमंडल पदाधिकारी रंका, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अधीक्षक उत्पाद, जिला तंबाकू नियंत्रण पदाधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि जिले में अफीम, गांजा, चरस एवं अन्य मादक पदार्थों की खेती या तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यह केवल औपचारिक बैठक भर नहीं है, बल्कि जिले की सुरक्षा और आने वाले भविष्य की दिशा तय करने वाला ठोस कदम है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली बैठक से ड्रग इंस्पेक्टर बैठक का नेतृत्व करेंगे तथा संबंधित सभी विवरण प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, उन्होंने कहा कि अगली बैठक में सचिव, अध्यक्ष, नारकोटिक्स विभाग के हेड, केमिस्ट तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाए ताकि इस गंभीर समस्या पर समन्वित और ठोस निर्णय लिया जा सके।

बैठक में जिले के स्कूलों-कॉलेजों में नशा विरोधी जनजागरूकता अभियान चलाने, दवा दुकानों की नियमित जांच करने, तथा मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर समन्वित कार्रवाई करने पर भी विशेष बल दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य नशामुक्त गढ़वा बनाना है और इसके लिए प्रशासन हर स्तर पर सख्त और ठोस कदम उठाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि यदि उन्हें मादक पदार्थों की जानकारी मिले तो प्रशासन को अवगत कराएँ।

 

Related Posts

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
Jharkhand

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!

February 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

February 20, 2026
आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!
Jharkhand

आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!

February 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
  • आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.