Sunday, March 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

चुनाव के दिन प्रत्येक मतदाता घर से निकले और मतदान करे, इसके लिए प्रेरित करें एन.एस.एस स्वयंसेवक : के. रवि कुमार

May 21, 2024
in Jharkhand
चुनाव के दिन प्रत्येक मतदाता घर से निकले और मतदान करे, इसके लिए प्रेरित करें एन.एस.एस स्वयंसेवक : के. रवि कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बेहतर करने में युवाओं की बड़ी भूमिका रही है। युवाओं से मतदाता जागरूकता में सहयोग मिला है। राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस) के वालेंटियर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदान दिवस तक सक्रियता से जागरूकता का कार्य करते रहें। मतदान के दिन हर घर से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक कर बूथ तक लाना एन.एस.एस वालेंटियर सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े लोगों एवं जागरूक नागरिकों की बड़ी जिम्मेवारी है। एन.एस.एस के वालेंटियर के सहयोग से भी मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा और रांची सहित राज्य का नाम बेहतर होगा। यह बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने कही। वह मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय, रांची के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में मतदाता जागरूकता समापन समारोह तथा सम्मान समारोह-सह- पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में एन.एस.एस वालेंटियर एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए निबंधन, नैतिक मतदान एवं मतदान के दिन मतदान केंद्र तक मतदाताओं को भेजने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मतदान करना अपना अधिकार है। मतदान अवश्य करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने संबंधी कार्य करें।

रांची विश्वविद्यालय रांची के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि मतदान करना अधिकार के साथ हमारा कर्तव्य है। उन्होंने एनएसएस के वालेंटियर्स में उत्साह भरते हुए कहा कि आपकी मेहनत का फल मतदान के दिन दिखेगा। उन्होंने इसका उदाहरण एडमिट कार्ड वितरण एवं परीक्षा से देते हुए कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं को सहयोग कर अधिक-से अधिक मतदान करवाना बेहतर अंक प्राप्त करने जैसा है। उन्होंने कहा कि आप सभी फ्यूचर ऑफ नेशन हैं। अपने कर्तव्यों को समझें और उसका निर्वहन करते हुए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें।

सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता ने कहा कि युवा शक्ति से मतदाताओं में जागरूकता आयी है। युवा मतदान के दिन सभी मतदाताओं को उनके घर से निकालने का प्रयास करें। मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए सभी न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. वालेंटियर के प्रयास से मतदान में सभी मतदाताओं की सहभागिता बढ़ेगी।

एन.एस.एस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ब्रजेश कुमार ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए एन.एस.एस. वालेंटियरों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कैंपस के साथ पब्लिक कनेक्ट कर मतदाताओं को जागरूक किया। विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया गया है। वहीं मतदान दिवस तक जागरूकता कार्य करने की अपील की।

एन.एस.एस. के वालेंटियर रैली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मोबाइल रिंग्स प्रतियोगिता, क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिता एवं गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले वालेंटियर को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में उपरोक्त पदाधिकारी के अलावा परीक्षा नियंत्रक आशीष कुमार झा, छात्र कल्याण संकाय के संकायाध्यक्ष सुदेश कुमार साहू सहित एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर, वालेंटियर्स एवं रांची विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

Related Posts

चतरा में खुशियों का उत्सव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह में दिया आशीर्वाद – नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं
Jharkhand

चतरा में खुशियों का उत्सव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह में दिया आशीर्वाद – नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं

March 1, 2026
होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश! गढ़वा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और अभियान एसपी ने दी अपील – “भाईचारे से मनाएं त्योहार”
Jharkhand

होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश! गढ़वा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और अभियान एसपी ने दी अपील – “भाईचारे से मनाएं त्योहार”

March 1, 2026
विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
Jharkhand

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

February 27, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • चतरा में खुशियों का उत्सव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह में दिया आशीर्वाद – नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं
  • होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश! गढ़वा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और अभियान एसपी ने दी अपील – “भाईचारे से मनाएं त्योहार”
  • विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.