Thursday, February 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

ओडिशा ट्रेन हादसा: शुक्रवार को ही एक्सीडेंट हुआ कोरोमंडल एक्सप्रेस, इसी दिन हुई थी महात्मा गांधी की हत्या, जानिए कैसे शुरू हुआ ब्लैक फ्राइडे का सिलसिला

June 3, 2023
in National, Top News
black friday
Share on FacebookShare on Twitter

Black Friday : ब्लैक फ्राइडे दुनिया भर में अलग-अलग कहानियों के रूप में लोग याद करते हैं। ऐसे ही आपको विभिन्न जगतों की कहानियां बता रहे हैं जो शुक्रवार को घटित हुई थी। ओडिशा के बालासोर इलाके में हुए ट्रेन हादसा भी शुक्रवार को ही हुआ। शुक्रवार को हुए एक्सीडेंट ने 14 साल पुरानी घटना को एक बार फिर ताजा कर दिया। कल हुए दुर्घटना में मरने वालों की संख्या कम से कम 280 बताई जा रही है। जबकि, घायलों की संख्या 900 से ज्यादा है। आजादी के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा ट्रेन हादसा है। 1981 में बिहार में बागमती ट्रेन ब्रिज को पार करते हुए नदी में जा गिरी थी। इस हादसे में 750 लोगों की मौत हुई थी।

2009 में भी कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना में 16 यात्रियों की गई थी जान

2009 में 13 फरवरी तारीख थी। दिन शुक्रवार और समय करीब साढ़े सात का था। कोरोमंडल ओडिशा के जाजपुर रोड के पास हादसे का शिकार हुई थी। जिसमें 16 यात्रियों की जान गई थी, जबकि 161 लोग घायल हुए थे।

ट्रेन हावड़ा से चेन्नई के लिए जा रही थी, तभी जाजपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास उसके 13 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। जिनमें 11 स्लीपर और दो सामान्य डिब्बे थे। यह हादसा 7ः30 से 7ः40 बजे के बीच हुआ था। तत्काल रेल मंत्री लालू प्रसाद ने जांच कराई तो सामने आया कि पटरी बदलते समय ट्रेन डिरेल हो गई थी। उस वक्त ट्रेन की स्पीड 115 किमी प्रति घंटे थी।

30 जनवरी 1948 को हुई थी महात्मा गांधी की हत्या

30 जनवरी 1948 दिन शुक्रवार यह दिन देश को एक बड़ा जख्म दे गया। 30 जनवरी, 1948 की शाम को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की जान ले ली, जिससे यह दिन इतिहास में सबसे दुखद दिनों में शामिल हो गया। अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अंग्रेजों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी खुद हिंसा का शिकार हुए। वह उस दिन भी रोज की तरह शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे थे। उसी समय गोडसे ने उन्हें गोली मारी।

शेयर बाजार भी ब्लैक फ्राइडे से अछूते नहीं

आमतौर पर सबसे अधिक इस शब्द का प्रयोग शेयर बाजार में ही देखने का मिलता है। 13 अक्टूबर 1989 को अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। इसके बाद से कई लोग इस दिन को ब्लैक फ्राइडे कहने लगे। भारतीय बाजार में भी शुक्रवार के दिन कई बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 19 जनवरी 1990 दिन शुक्रवार सेंसेक्स 8.92 प्रतिशत गिरा। 24 अक्टूबर 2008 को सेंसेक्स में एक दिन में1070 अंकों की गिरावट। 28 फरवरी 2020 को कोरोना वायरस ने बाजार में हाहाकार मचाया और सेंसेक्स 1448 अंक गिरकर बंद हुआ था। शुक्रवार के दिन भारतीय बाजार में यह बड़ी गिरावट हुई है।

इसी दिन हुआ था मुबंई में बम धमाका

भारत के इतिहास में मुंबई धमाकों को ब्लैक फ्राइडे के नाम से जाना जाता है। 12 मार्च 1993 दिन शुक्रवार और इसी दिन मुंबई एक के बाद एक 12 सिलसिलेवार बम धमाकों से दहल उठी थी। इस दिन हर उस बड़े ठिकाने को निशाना बनाया गया जो मुंबई की शान थी। पूरी दुनिया के इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर सीरियल बम धमाके हुए थे। इन बम धमाकों में 257 लोग मारे गए और 713 लोग जख्मी हुए।

एक दिन में खेल जगत के लिए दो बुरी खबर

ब्राजील के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी महाने पेले के निधन की खबर पिछले साल दिसंबर महीने के आखिरी हफ्ते में आई। पेले के निधन के बाद भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार हादसे की खबर आती है। पंत इस हादसे में बुरी तरह जख्मी हुए।

कैसे आया ब्लैक फ्राइडे का नाम

पश्चिमी देशों में Thanksgiving Day के बाद आने वाले शुक्रवार को ब्‍लैक फ्राइडे कहते हैं। आमतौर पर ब्लैक फ्राइडे पर स्टोर बहुत जल्दी खुलते हैं। ब्लैक फ्राइडे का नाम इसलिए भी पड़ा कि इस दिन भारी छूट मिलती है। 1950 के दशक में फिलाडेल्फिया में पुलिस बलों ने थैंक्सगिविंग के बाद के दिन की अराजकता को बताने के लिए ब्लैक फ्राइडे शब्द का इस्तेमाल हुआ। अमेरिका में 24 सितंबर 1869 में सोने की कीमतें औंधे मुंह गिरी उसके बाद ब्लैक फ्राइडे टर्म का इस्तेमाल हुआ।

Related Posts

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
Jharkhand

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!

February 18, 2026
हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
Jharkhand

हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!

February 18, 2026
गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन
Jharkhand

गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

February 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
  • हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
  • गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.