Sunday, March 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर चुनौतियों का सामना कर रही बहन-बेटियों को राज्य सरकार तोहफा

August 18, 2024
in Jharkhand
रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर चुनौतियों का सामना कर रही बहन-बेटियों को राज्य सरकार तोहफा
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि रक्षाबंधन त्यौहार पूरे देश में उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन हमारी बहन-बेटियों को अनेक उपहार मिलते हैं। रक्षाबंधन के दिन भाई भी अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है। आज हमारी सरकार भी राज्य की बहन-बेटियों के सम्मान, रक्षा एवं उनके विश्वास पर खरा उतरने संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआत से ही हमारी सोच रही है कि राज्य की आधी आबादी जो हमेशा अनेक चुनौतियों से गुजरते हैं, उनके सर्वांगीण विकास के लिए विशेष काम किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” प्रारंभ करने से पहले कई प्रकार की चुनौतियों को मद्देनजर रखते हुए कई बाधाओं को निपटाया गया। इस योजना के संचालन की एक-एक पहलुओं को ध्यान में रखकर अंततः आज नारी शक्ति से जुड़ी इस महत्वाकांक्षी योजना की विधिवत शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार शुरुआती दिनों से ही हेड क्वार्टर से नहीं बल्कि गांव से चल रही है। जब गांव मजबूत होगा तभी सरकार मजबूत होगी इसी उद्देश्य के साथ कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के किसानों के उत्थान के लिए समर्पित है। राज्य सरकार ने अब निर्णय लिया है कि यहां के कृषकों द्वारा लिए गए कृषि ऋण के रूप में सिर्फ 50 हजार रुपए ही नहीं बल्कि 2 लाख रुपए तक की राशि माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों के विकास को लेकर समर्पित भाव से काम किया है। राज्य के सरकारी स्कूलों में अध्यनरत छात्राओं को सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना का लाभ मिल रहा है। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मॉडल स्कूल का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लोगों को अनुदानित दर पर ऋण उपलब्ध
कराकर रोजगार से जोड़ने का काम निरंतर चल रहा है। खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित सभी परिवारों को साल में दो बार वस्त्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सब कुछ सही हुआ होता तो यह योजना एक वर्ष पहले धरातल पर उतर गई होती
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अगर सब कुछ अच्छा हुआ होता तो यह महत्वाकांक्षी योजना आज नहीं बल्कि एक साल पहले धरातल पर उतर गई होती। राज्य सरकार की योजनाओं पर कुछ तत्वों द्वारा अनेक प्रकार से रोड़ा लगाने का काम किया जाता है। ऐसे लोगों से हम सभी को सावधान रहने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी बात यह है कि देर से ही सही पर दुरुस्त तरीके से यह योजना अब अनवरत बिना रुकावट चलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के तहत आज पाकुड़ जिला की 81 हजार से अधिक पात्र बहन-बेटियों को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में 1 हजार रुपए की सम्मान राशि भेजी गई। इन महिलाओं को प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपए भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि रिमोट का बटन दबाकर आज अपनी बहन-बेटियों यह सम्मान राशि भेजने में हमने सफलता पायी है। यहां की बहन-बेटियों को यह सम्मान अनवरत मिलती रहे इस संकल्प के साथ उनकी सरकार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों की महिलाओं के बैंक खाते में महीने के 15 तारीख तक इस योजना के तहत मिलने वाली सम्मान राशि भेजा जाना सुनिश्चित किया गया है। यह योजना कितना महत्वपूर्ण है यह इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस घर में 21 वर्ष से 50 वर्ष के उम्र की दो-तीन,चार अथवा पांच महिलाएं हैं उस घर में प्रति वर्ष सम्मान राशि के रूप में कितने रुपए भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना राज्य की नारी शक्ति को समर्पित योजना है।

गांव-गांव, घर-घर पहुंचाई गई राज्य सरकार की योजनाएं

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के आदिवासी, मूलवासी, दलित, शोषित, पिछड़े सहित सभी वर्ग-समुदाय के लोगों के उत्थान और सर्वांगीण विकास लिए कई जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारने का काम किया है। राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को उनका हक-अधिकार देने का काम कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम चलाकर झारखंड के एक-एक गांव, एक-एक घर तक उनकी सरकार अधिकारियों के माध्यम से योजनाओं की पोटली लेकर पहुंची है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। राज्य सरकार ने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए हमेशा जन कल्याण हेतु संकल्पित भाव से काम किया है। राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण नीति निर्धारण के साथ-साथ राज्यहित में अनेक अहम फैसले लिए हैं जिससे झारखंड को अग्रणी राज्यों के श्रेणी में शुमार किया जा सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पाकुड़ जिलावासियों को दी इन महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 105.8015 करोड़ रुपए की 215 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इसमें 32.877 करोड़ रुपए की 14 योजनाओं का उद्घाटन और 72.9244 करोड़ रुपए की 201 योजनाओं की आधारशिला रखी। मौके पर मुख्यमंत्री ने कुल 65948 लाभुकों के बीच 126.1593 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री श्रीमती बेबी देवी, मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह, विधायक दिनेश विलियम मरांडी, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती जुली क्रिस्टमनी हेमब्रम, पूर्व मंत्री श्री हेमलाल मुर्मू, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त श्री लालचंद डाडेल सहित पाकुड़ जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
  • जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.