Monday, August 31, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा के निर्देश पर सड़क सुरक्षा टीम द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत हाई स्कूल पेशका में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया

February 19, 2024
in Jharkhand
जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा के निर्देश पर सड़क सुरक्षा टीम द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत हाई स्कूल पेशका में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया
Share on FacebookShare on Twitter

जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा के निर्देश पर सड़क सुरक्षा टीम द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत हाई स्कूल पेशका में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। स्कूलों में जागरूकता अभियान के दौरान 70 से 80 विद्यार्थियों को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है।

जागरूकता अभियान

सड़क सुरक्षा के सदस्यों ने वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना कितना खतरनाक हो सकता है, के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपील किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें और सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु परिवार एवं विद्यार्थियों को प्रेरित करें। जागरूकता अभियान के क्रम में यातायात नियम का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी विद्यार्थियों के बीच शपथ ग्रहण करवाया गया।

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के टीम द्वारा विद्यार्थियों को आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए और दुसरों को बचाया जाये इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को किस प्रकार कम किया जाए इस पर भी विद्यार्थियों से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु एवं दुर्घटना बाइक से हो रही है, इससे पता चलता है कि बाइक के गतिसीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने के अतिरिक्त बिना हेलमेट/सीट बेल्ट आदि सुरक्षा उपकरण के इस्तेमाल के बिना गाड़ी ड्राइव करने से एवं अल्कोहल सेवन करने से तथा ट्रिपल राइड करने से दुर्घटना होती है, इसलिए बाइक एवं कार आदि वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना अत्यंत ही आवश्यक है।

सड़क दुर्घटना का कारण

साथ ही सड़क सुरक्षा के सदस्यों ने उपस्थित विद्यार्थियों से अपील किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करें और ना ही किसी को करने दें, शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं पीकर चलाने भी ना दें। उन्होंने बताया थोड़ी सी चूक सड़क दुर्घटना का कारण होती है। सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने तथा करवाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा ऐसी गलती न करें और कड़ा रुख अपना कर अपने परिवार को भी सुरक्षा का पाठ पढ़ाये।

साथ ही उन्हें भविष्य में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा इन सबको देखते हुए सभी तरह के नियमों का पालन नियमित रूप से किया जाएं तो भविष्य उज्जवल हो सकती है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री संजय बैठा, रोड इंजिनियरिंग ऐनलिस्ट श्री विनय रंजन तिवारी अन्य शामिल थे।

Related Posts

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
Jharkhand

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी

August 31, 2026
कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
Jharkhand

कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश

August 31, 2026
शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू
Jharkhand

शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

August 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
  • कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
  • शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.