Tuesday, March 3, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने परेड निरीक्षण कर किया झंडोतोलन एवं राष्ट्रगान

January 26, 2024
in Jharkhand
गढ़वा में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने परेड निरीक्षण कर किया झंडोतोलन एवं राष्ट्रगान
Share on FacebookShare on Twitter

आज 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन-राष्ट्रगान समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन गोविंद हाई स्कूल गढ़वा (टाउन हॉल) के मैदान में किया गया। प्रातः 9:05 मिनट पर माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा झंडोत्तोलन-राष्ट्रगान किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान उन्होंने जीप पर सवार होकर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय संग परेड का निरीक्षण भी किया। मंच से संबोधित करते हुए माननीय मंत्री द्वारा सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

उन्होंने कहा कि देश की शासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने के लिए एक संविधान की आवश्यकता थी जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुई। इसी दिन भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतांत्रिक देश बना। गणतंत्र दिवस के इस पुनीत अवसर पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सहित उन सभी संविधान निर्माता को शत-शत नमन जिन्होंने हमें ऐसा महान संविधान दिया। हमारे देश के संविधान में देश के हर नागरिक को समान अधिकार और समान अवसर प्रदान किया गया है। माननीय मंत्री श्री ठाकुर द्वारा बताया गया कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन राज्य भर में दिनांक 24 नवंबर से 26 दिसंबर 2023 तक आयोजित की गई जिसमें पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर आम ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने और जांचोंपरांत उन्हें स्वीकृति देकर योजना का लाभ स्थल पर ही दिलाने का कार्य किया गया।

ग्रामीणों से विभिन्न कार्यों के लिए कुल 2 लाख 79 हज़ार 774 आवेदन प्राप्त हुई जिसका त्वरित गति से निष्पादन किया जा रहा है। सभी के लिए आवास उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना की शुरुआत की गई। इसके तहत प्रति आवास दो लाख रुपए की सहायता से तीन कमरों का पक्का मकान और रसोई घर का निर्माण कराया जाएगा। सर्वजन पेंशन योजना के तहत बताया गया कि मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन योजना हेतु निर्धारित आयु सीमा 60 वर्ष को घटाकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों तथा सभी वर्गों के महिलाओं के लिए 50 वर्ष उम्र कर देने का निर्णय लिया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को सर्वजन पेंशन योजना से अच्छादित किया जा सके। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बताया गया कि झारखंड सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, रिसर्च आदि की पढ़ाई के लिए बिना कोई गारंटर के चार प्रतिशत सामान्य ब्याज के दर पर 15 लाख रुपए तक का ऋण सुविधा उपलब्ध है कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत गैर आवासीय प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण केंद्र तक आने-जाने हेतु ₹1000 प्रतिमाह बेरोजगार युवाओं को दिए जाएंगे एवं प्रशिक्षण के बाद सफल युवाओं को 3 माह के अंदर नियोजन नहीं होने पर रोजगार प्रोत्साहन भत्ता के रूप में 1000 रुपए प्रतिमाह देने की बात कही गई, जबकि यूवतियों को, दिव्यांगों को और परलैंगिकों को ₹1500 प्रतिमाह देने की बात कही गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना, एकलव्य प्रशिक्षण योजना, उत्कृष्ट विद्यालय योजना, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, कंबल एवं वस्त्र वितरण योजना, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, चना दाल वितरण योजना, धान अधिप्राप्ति योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, वीर शहिद पोटो हो खेल योजना, खेलो गढ़वा अभियान आदि के बारे में चलाये जा रहे विभिन्न गतिविधियों एवं इसके तहत लाभान्वित किए जाने वाले लाभों के बारे में बताया।

उन्होंने अपने उपलब्धियां के बारे में बताते हुए कहा की अनुसूचित जनजाति के लिए 5 करोड़ 72 लाख की लागत से 25 सरना स्थलों की घेराबंदी तथा अल्पसंख्यकों के लिए 18 करोड़ 12 लाख 33 हज़ार की लागत से 88 कब्रिस्तान का घेराबंदी का कार्य किया जा रहा है। अबुआ वीर दिशोम अभियान के तहत राज्य में पहली बार व्यापक स्तर पर आदिवासी और वनों पर निर्भर रहने वाले लोगों को उनके दावों के अनुरूप व्यक्तिगत और सामुदायिक वन पट्टा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। सदर अस्पताल में 24 करोड़ की लागत से 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं 25 करोड़ की लागत से 50 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना आयुष्मान भारत योजना आदि के बारे में भी किए जा रहे हैं कार्यों के बारे में बताया।

उन्होंने राज्य में आधारभूत संरचना के विकास की कड़ी में रांची से विंढमगंज तक राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य तीव्र गति से किए जाने की बात कही। साथ ही गढ़वा बाईपास योजना का कार्य समाप्ति की ओर बताया, जिसे शीघ्र ही इसे आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके पूर्ण होने से गढ़वा शहर को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी तथा विकास के नए अवसर पैदा होंगे। इसके अतिरिक्त अपने किए गए कार्यों एवं प्राप्त किए गए उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि 4 वर्षों में विकास की लंबी लकीर खींची गई है। उन्होंने कहा कि गढ़वा शहरी क्षेत्र में कुल 12 सड़कों के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है, भव्य एवं अत्याधुनिक नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय टाउन हॉल का निर्माण किया गया है।

इस दौरान विभिन्न प्लाटून द्वारा परेड किया गया। जिसमें सीआरपीएफ (प्लाटून कमांडर गरीब दास), गढ़वा जिला बल (प्लाटून कमांडर एस आई सदानंद झा), गृह रक्षा वाहिनी (प्लाटून कमांडर महेंद्र नाथ महतो) NCC सूरत पांडे कॉलेज (प्लाटून कमांडर मयंक कुमार) SIS बेलचंपा (प्लाटून कमांडर राकेश कुमार) आरके पब्लिक स्कूल (प्लाटून कमांडर अंकित कुमार) ज्ञान निकेतन (प्लाटून कमांडर रितिक सिंह) कस्तूरबा गांधी विद्यालय गढ़वा {प्लाटून कमांडर रूबी कुमारी), परेड के फर्स्ट कमान सार्जेंट मेजर ओमप्रकाश दास, परेड का सेकंड कमान सार्जेंट पंकज कुमार भारती के नेतृत्व में एक-एक कर सभी प्लाटून द्वारा परेड किया गया।

परेड में NCC सूरत पंडे कॉलेज के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं सीआरपीएफ के जवानों ने दूसरा स्थान एवं होमगार्ड के जवानों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, सभी को मंच पर आमंत्रित कर माननीय मंत्री द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाले गए प्रभात फेरी में प्रथम स्थान मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा, द्वितीय स्थान राजकीय कृत गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़वा एवं तृतीय स्थान सीपी मेमोरियल स्कूल गढ़वा ने प्राप्त किया। सभी को मंच पर आमंत्रित कर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा झांकी प्रस्तुत की गई। इनमें झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी गढ़वा द्वारा पलाश प्रसंस्करण इकाई एवं फूलों झानो आशीर्वाद अभियान के थीम पर बेहतरीन झांकी प्रस्तुत की गई।

इसी प्रकार पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा स्वच्छता प्रहरी जलसहिया जल बचाएं जीवन बचाएं, कचरा प्रबंधन समेत अन्य थीम पर झांकी प्रस्तुत की गई। जिला कल्याण विभाग गढ़वा की ओर से मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना थीम पर बेहतरीन झांकी प्रस्तुत की गई, जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग, हिट एंड रन थीम पर झांकी प्रस्तुत की गई, शिक्षा विभाग द्वारा जहां है शिक्षा वही है सुरक्षा, चाहे जितनी भी हो मजबूरी शिक्षा लेना है सबसे जरूरी थीम पर बेहतरीन झांकी प्रस्तुत की गई। डीआरडीए विभाग द्वारा अबुआ आवास योजना को लेकर बेहतरीन झांकी प्रस्तुत की गई। नगर परिषद गढ़वा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी थीम पर झांकी प्रस्तुत की गई।

राजकीय मध्य विद्यालय चिरौंजिया द्वारा महात्मा गांधी के तीन बंदर थीम पर बेहतरीन झांकी प्रस्तुत की गई। गढ़वा पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग विषय पर झांकी प्रस्तुत की गई। साथ ही जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा सावित्रीबाई फूल किशोरी समृद्धि योजना समेत अन्य योजनाओं के थीम पर बेहतरीन झांकी प्रस्तुत की गई। झांकियों में प्रथम स्थान जिला समाज कल्याण विभाग ने प्राप्त किया, वहीं द्वितीय स्थान पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गढ़वा ने प्राप्त किया, साथ ही तीसरा स्थान जिला शिक्षा विभाग ने प्राप्त किया। उक्त विभागों को मंच पर आमंत्रित कर माननीय मंत्री द्वारा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।

झारखंड के आंदोलनकारी को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इनमें आनंद मोहन तिवारी, गोपाल प्रसाद, विनोद कुमार दुबे, दिलीप कुमार तिवारी एवं उपेंद्रनाथ तिवारी को मंच पर आमंत्रित कर माननीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उग्रवादी हिंसा में मारे गए व्यक्तियों के आश्रितों को भी मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढेंगुरा के जंगल में नक्सलियों से लोहा लेते हुए अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने के लिए पुलिस अवर निरीक्षक शिवलाल गुप्ता, राजबल्लभ कुमार, हवलदार विवेक चौधरी, आरक्षी संजय प्रसाद गुप्ता और आरक्षी प्रमोद ऋषि एवं चौकीदार मुन्ना पासवान को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक हेतु चयनित सहायक अवर निरीक्षक तारामणि टेटे को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड राज्य से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार मिश्रा एवं आरक्षी सुरेंद्र विश्वकर्मा को भी मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों में विनय कुमार (डीआरडीए) एवं क्षमा प्रिया (डीआरडीए) को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। मनरेगा अंतर्गत रोजगार सेवक के रूप में चयनित सोनू कुमार, सतनारायण सिंह, सुनील कुमार यादव एवं सरिता कुमारी को मंच पर आमंत्रित कर माननीय मंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। राष्ट्रगान एवं बैंड बिगुल धुन का निर्देशन को लेकर प्रमोद सोनी (निर्देशन संगीत कला महाविद्यालय) एवं उनकी टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उग्रवादी हिंसा में मारे गए स्वर्गीय कलावती देवी, ग्राम बौलिया, थाना डंडई के आश्रित पुत्र शिव मुन्नी राम को समाहरणालय अंतर्गत चतुर्थ वर्ग पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

वहीं उग्रवादी हिंसा में मारे गए स्वर्गीय नवीन कुमार उर्फ विक्की गुप्ता, ग्राम रामकंडा, थाना रामकंडा के आश्रित भाई प्रवीण कुमार को अनुग्रह अनुदान के रूप में एक लाख रुपए का चेक माननीय मंत्री द्वारा सौंपा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह, उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष सतनारायण यादव, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा विजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा अवध कुमार यादव, डीएसपी मुख्यालय संतोष कुमार समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी कार्यालय कर्मी, स्कुली बच्चें, स्वतंत्रता सेनानी एवं काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts

झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!
Jharkhand

झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!

March 2, 2026
झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला
Jharkhand

झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला

March 2, 2026
झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार
Jharkhand

झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार

March 2, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!
  • झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला
  • झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.