Thursday, March 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

पोस्टल बैलट व ईवीएम के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण

November 16, 2023
in Jharkhand
पोस्टल बैलट व ईवीएम के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

राँची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आगामी लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारियों के क्रम में पोस्टल बैलट, ईवीएम और वीवीपैट, चुनाव सामग्री आदि से संबंधित जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में सभी जिलों के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर हेतु नामित प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भाग लिया।

धुर्वा स्थित विभागीय सभागार में आयोजित इस कार्यशाला के अवसर पर पदाधिकारियों को अभिप्रेरित करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलट से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों, प्रक्रियाओं तथा बारीकियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही ईवीएम और वीवीपैट से जुड़े विषयों पर भी उन्होंने विस्तार से बताया।

कार्यशाला में पोस्टल बैलेट, ईडीसी, ईटीपीबीएस से जुड़ी तकनीकी जानकारी के साथ-साथ डाक मत-पत्र की मदद से मताधिकार का प्रयोग करने वाले सभी कोटि के मतदाताओं के लिए निर्धारित प्रक्रिया, ईवीएम और वीवीपैट जागरूकता आदि के संबंध में नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स ने भी अपने-अपने व्याख्यान दिए।

श्री के. रवि कुमार ने कहा कि प्रायः हर चुनाव में हमारे चुनाव कर्मी तथा सुरक्षा बल के जवान चुनाव कर्तव्य निर्वहन के चलते अपने खुद के मताधिकार का प्रयोग करने से छूट जाते हैं। जबकि लोकतंत्र में एक-एक मत का बहुत महत्व है। इसलिए इस बार अभी से पोस्टल बैलट को लेकर तैयारी एवं प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में यथासंभव कोई भी कर्मचारी अपना मताधिकार करने से छूटने न पाए।

इस अवसर पर सभी जिलों से आये प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ उप सचिव राजस्व विभाग श्री महेंद्र कुमार,एनएलएमटी श्री राजेश रंजन वर्मा, ओएसडी श्रीमती गीता चौबे, अवर सचिव श्री देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय श्री संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार, बीडीओ पदमा सह एनएलएमटी श्री मृत्युंजय कुमार, तकनीकी विशेषज्ञ श्री उमाशंकर सिंह सहित कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related Posts

नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे
Jharkhand

नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे

March 5, 2026
अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
Jharkhand

अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

March 5, 2026
गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती
Jharkhand

गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती

March 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे
  • अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
  • गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.