Monday, March 16, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”

मेदिनीनगर के संस्कार एकेडमी, शाहपुर, राजकीय बालिका विद्यालय से लेकर गढ़वा के टंडवा, आर.के. गोविंद +2 तक केंद्रों का दौरा – फर्स्ट टाइम वोटर, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से उत्साह भरी बातचीत, सुरक्षा व्यवस्था की सराहना

February 23, 2026
in Jharkhand, Top News
पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”
Share on FacebookShare on Twitter
  • *प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण*
  • *पलामू एवं गढ़वा जिले के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण*
    *=============*

प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय आज नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत चल रही मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। आयुक्त ने पलामू एवं गढ़वा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया। पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत संस्कार एकेडमी, शाहपुर तथा राजकीय बालिका बुनियादी विद्यालय स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने मतदाताओं से सीधी बातचीत की। वहीं गढ़वा जिले में मध्य विद्यालय, टंडवा एवं आर.के. गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मतदाताओं के फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र एवं मतदाता पर्ची का अवलोकन किया। उन्होंने फर्स्ट टाइम वोटर, युवा मतदाता, महिला मतदाता एवं वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर मतदान प्रक्रिया से संबंधित अनुभव और जानकारी प्राप्त की। मतदाताओं ने शांतिपूर्ण एवं सुचारु मतदान व्यवस्था की जानकारी देते हुए संतोष व्यक्त किया। आयुक्त ने मतदान कार्य में लगे पदाधिकारियों एवं कर्मियों से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पदाधिकारी-कर्मियों एवं सुरक्षाबलों को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी ढंग से मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होता हुआ पाया गया। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे।
प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है और शांतिपूर्ण मतदान इसकी सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की।

 

Related Posts

झारखंड की आदिवासी संस्कृति को नया बाजार मिला! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करमटोली चौक में “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का किया उद्घाटन – ट्राइबल साड़ी, टी-शर्ट, बंडी से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ एक छत के नीचे!
Jharkhand

झारखंड की आदिवासी संस्कृति को नया बाजार मिला! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करमटोली चौक में “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का किया उद्घाटन – ट्राइबल साड़ी, टी-शर्ट, बंडी से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ एक छत के नीचे!

March 15, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं

March 13, 2026
नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
Jharkhand

नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर

March 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड की आदिवासी संस्कृति को नया बाजार मिला! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करमटोली चौक में “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का किया उद्घाटन – ट्राइबल साड़ी, टी-शर्ट, बंडी से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ एक छत के नीचे!
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
  • नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.