Sunday, March 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

पलामू में हरियाली की पहल! डीआईजी नौशाद आलम का थानों को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का आह्वान!

डीआईजी नौशाद आलम ने पलामू के सभी थानों में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया, चंदन का पौधा लगाकर की शुरुआत।

July 15, 2025
in Jharkhand, Top News
पलामू में हरियाली की पहल! डीआईजी नौशाद आलम का थानों को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का आह्वान!
Share on FacebookShare on Twitter
  • थानों में हरियाली का संदेश दें, जिम्मेदारी को सकारात्मक रूप से निभाएं : डीआईजी
  • सभी थानों में पौधारोपण व स्वच्छता को अभियान बनाएं

मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी नौशाद आलम ने थानों को केवल प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि हरियाली और स्वच्छता के प्रतीक के रूप में विकसित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम का पूरा उपयोग करते हुए सभी थाना, पोस्ट और पिकेट परिसर को हरा-भरा और सुंदर बनाएं। डीआईजी ने इसे जिम्मेदारी के साथ-साथ एक रचनात्मक पहल बताया, जिसमें सभी थाना प्रभारी सकारात्मक भूमिका निभाएं।


अपने निर्देश में डीआईजी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन परिसरों में पौधारोपण व स्वच्छता के अच्छे उदाहरण मिलेंगे, वहां के थाना प्रभारियों को प्रोत्साहित और सम्मानित किया जाएगा। वहीं जहां सुधार की जरूरत है, वहां सहयोगात्मक रवैये के साथ मार्गदर्शन दिया जाएगा। डीआईजी ने कहा कि किसी को दंडित करने की बजाय सबको साथ लेकर सकारात्मक बदलाव लाना हमारा उद्देश्य है।

उन्होंने हर थाने को सुझाव दिया कि वन विभाग, उद्यान विभाग और स्थानीय नर्सरी से समन्वय बनाकर पौधे मंगाएं और परिसर की खाली जगह को हरियाली से भर दें। जगह नहीं होने की स्थिति में गमलों का उपयोग कर परिसर को सजाया जाए। फलदार और फूलदार पौधों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

डीआईजी ने स्पष्ट किया कि यह अभियान सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी के रूप में देखा जाए। हर थाना परिसर समाज के लिए प्रेरणा बने, इसी भावना से काम करें। आदेश की प्रति तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भेजते हुए हर स्तर पर सहयोग और मार्गदर्शन से कार्य को सफल बनाने का आग्रह भी किया गया है। डीआईजी नौशाद आलम ने आज अपने आवासीय परिसर में चंदन का पौधा लगाकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज सावन का पवित्र महीना का प्रथम सोमवारी है। इसलिए आज चंदन का पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की गई है।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं

March 13, 2026
नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
Jharkhand

नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर

March 13, 2026
झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!
Jharkhand

झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!

March 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
  • नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
  • झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.