रांची : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के तीसरे तल्ले के न्यूरोसर्जरी विभाग से लक्ष्मण राम नाम के एक मरीज ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हालांकि आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही कारण पता चल पायेगा। बता दें कि लक्ष्मण का इलाज न्यूरो सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. सीबी सहाय की यूनिट में चल रहा था।









