Sunday, February 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

जातीय जनगणना पर पटना हाईकोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक, सीएम नीतीश को लगा बड़ा झटका

May 4, 2023
in Bihar, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : जातीय जनगणना पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर की गई याचिका पर गुरुवार (4 मई) को पटना हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है। पटना हाईकोर्ट ने जातीय जनगणना पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस वी. चंद्रन की बेंच ने ये फैसला सुनाया है। इस मामले में अगली सुनवाई तीन जुलाई को होगी। जातीय जनगणना पर पटना हाईकोर्ट के द्वारा रोक लगाए जाने से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है।

बिहार सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहा गया था कि तीन दिन में सुनवाई कर पटना हाई कोर्ट इस मामले में अंतरिम आदेश दे। बिहार सरकार की ओर से महाधिवक्ता पीके शाही पटना हाई कोर्ट में अपनी दलील रख रहे थे।

3 जुलाई को होगी सुनवाई

पटना हाई कोर्ट ने कहा है अगली सुनवाई तीन जुलाई को होगी। तब तक कोई डाटा सामने नहीं आएगा। कोर्ट ने कहा है कि इसमें तीन जुलाई को डिटेल में सुनवाई होगी। फिलहाल कोर्ट से यह निर्णय आने के बाद कहीं न कहीं नीतीश सरकार को बड़ा झटका लगा है। हालांकि अब तीन जुलाई के बाद देखना होगा कि कोर्ट का निर्णय क्या होता है।

‘गोपनीयता के अधिकार का हनन’

दरअसल, याचिका में कहा गया है कि जाति आधारित गणना में लोगों की जाति के साथ-साथ उनके कामकाज और उनकी योग्यता का भी ब्यौरा लिया जा रहा है। ये उनकी गोपनीयता के अधिकार का हनन है। याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार को जाति गणना कराने का संवैधानिक अधिकार नहीं है। साथ ही इस पर खर्च हो रहे 500 करोड़ रुपये भी टैक्स के पैसों की बर्बादी है।

हाई कोर्ट ने बिहार सरकार से क्या पूछा ?

इससे पहले हाई कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा था कि जातीय गणना कराना सरकार के अधिकार क्षेत्र में है या नहीं? इस गणना का उद्देश्य क्या है? क्या इसे लेकर कोई कानून भी बनाया गया है? आर्थिक सर्वेक्षण कराना क्या कानूनी बाध्यता है? सरकार की ओर से कोर्ट में महाधिवक्ता पीके शाही ने कहा था कि जन कल्याण की योजनाओं के लिए गणना कराई जा रही है। इस गणना से सरकार को गरीबों के लिए नीतियां बनाने में आसानी होगी।

बता दें कि बिहार में जनवरी 2023 में जातीय जनगणना का काम शुरू हुआ था। दूसरे चरण का काम 15 अप्रैल से लेकर 15 मई तक होना था। पहले चरण में मकानों की गिनती की गई थी। दूसरे चरण में जनगणना अधिकारी घर-घर जाकर लोगों की जाति के अलावा उनके आर्थिक ब्यौरे की जानकारी जुटा रहे थे।

Related Posts

बम बम भोले! महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की भगवान भोलेनाथ की पूजा – राज्य की प्रगति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी!
Jharkhand

बम बम भोले! महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की भगवान भोलेनाथ की पूजा – राज्य की प्रगति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी!

February 15, 2026
हाथी हमलों पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख! एक भी इंसानी जान नहीं जाएगी – 12 दिनों में मुआवजा, ग्रामीणों को एलीफेंट रेस्क्यू ट्रेनिंग, 6 कुनकी हाथी मंगाए जाएंगे!
Jharkhand

हाथी हमलों पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख! एक भी इंसानी जान नहीं जाएगी – 12 दिनों में मुआवजा, ग्रामीणों को एलीफेंट रेस्क्यू ट्रेनिंग, 6 कुनकी हाथी मंगाए जाएंगे!

February 15, 2026
जल-जीवन-आजीविका पर झारखंड की नई साझेदारी! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले डॉ. मिहिर शाह और भारत रूरल लाइवलीहुड्स फाउंडेशन के सीईओ कुलदीप सिंह – जनजातीय समुदायों के लिए स्थायी आजीविका और जल प्रबंधन में बड़ा सहयोग करीब!
Jharkhand

जल-जीवन-आजीविका पर झारखंड की नई साझेदारी! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले डॉ. मिहिर शाह और भारत रूरल लाइवलीहुड्स फाउंडेशन के सीईओ कुलदीप सिंह – जनजातीय समुदायों के लिए स्थायी आजीविका और जल प्रबंधन में बड़ा सहयोग करीब!

February 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बम बम भोले! महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की भगवान भोलेनाथ की पूजा – राज्य की प्रगति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी!
  • हाथी हमलों पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख! एक भी इंसानी जान नहीं जाएगी – 12 दिनों में मुआवजा, ग्रामीणों को एलीफेंट रेस्क्यू ट्रेनिंग, 6 कुनकी हाथी मंगाए जाएंगे!
  • जल-जीवन-आजीविका पर झारखंड की नई साझेदारी! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले डॉ. मिहिर शाह और भारत रूरल लाइवलीहुड्स फाउंडेशन के सीईओ कुलदीप सिंह – जनजातीय समुदायों के लिए स्थायी आजीविका और जल प्रबंधन में बड़ा सहयोग करीब!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.