Thursday, April 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

‘पीएम मोदी को भगवान के साथ बैठा दें तो उन्हें भी समझा देंगे…’, सैन फ्रांसिस्को में बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अमेरिका में भारतीय लोगों से की मुलाकात, भारत जोड़ो यात्रा से लेकर पीएम मोदी तक खुलकर की बातचीत

May 31, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

सैन फ्रांसिस्को : कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के तीन शहरों की अपनी यात्रा के दौरान मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान भारत जोड़ो यात्रा पर खुलकर बात की। देश की राजनीति के बारे में बात की और भाजपा समेत आरएसएस पर कड़ा प्रहार किया।

‘भारत जोड़ो यात्रा को हर संभव रोकने की हुई कोशिश’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश की, लेकिन इसका प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है। यह इसलिए हुआ क्योंकि भारत जोड़ो का आइडिया सबके दिलों में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कसा तंज

इसी के साथ राहुल ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, देश में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें लगता है वो सब कुछ जानते हैं। भगवान से भी ज्यादा जानते हैं। वो भगवान के साथ बैठ सकते हैं और उन्हें भी समझा सकते हैं। यहां राहुल ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा, मुझे लगता है हमारे देश के प्रधानमंत्री उनमें से एक हैं। मोदी जी को अगर भगवान के साथ बैठा दें तो वो भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है। सही?

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही BJP- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लोगों को डरा रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू हुई, क्योंकि लोगों से जुड़ने के लिए हमें जितने भी साधनों की जरूरत थी, उन सभी पर बीजेपी-आरएसएस का नियंत्रण था।

राहुल करेंगे वाशिंगटन डीसी में सांसदों से मुलाकत

इससे पहले राहुल गांधी का हवाईअड्डे पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और आइओसी के अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान वाशिंगटन डीसी में सांसदों और थिंक टैंकों के साथ बैठकें करेंगे।

4 जून को न्यूयार्क में एक सभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

अमेरिका के अपने सप्ताह भर के दौरे के दौरान राहुल भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करने के साथ-साथ न्यूयार्क में वाल स्ट्रीट के अधिकारियों और विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत भी करेंगे। वह चार जून को अपनी यात्रा समाप्त होने से पहले न्यूयार्क में एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे।

Related Posts

सड़क दुर्घटनाओं पर गढ़वा प्रशासन का सख्त रुख! उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक – जागरूकता अभियान, ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण पर विशेष जोर
Jharkhand

सड़क दुर्घटनाओं पर गढ़वा प्रशासन का सख्त रुख! उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक – जागरूकता अभियान, ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण पर विशेष जोर

March 24, 2026
गढ़वा में वित्तीय समावेशन पर जोर! उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में DCC और DLRC बैठक – CD रेशियो बढ़ाने, PMJJBY के तहत 5 लाभुकों को सांकेतिक चेक वितरण, लंबित योजनाओं को तेज करने के सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में वित्तीय समावेशन पर जोर! उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में DCC और DLRC बैठक – CD रेशियो बढ़ाने, PMJJBY के तहत 5 लाभुकों को सांकेतिक चेक वितरण, लंबित योजनाओं को तेज करने के सख्त निर्देश

March 24, 2026
गढ़वा में भूमि अधिग्रहण पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! NH-75 चौड़ीकरण, मंडल डैम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट समेत सभी परियोजनाओं के मुआवजा भुगतान को तेज करने के निर्देश – लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने का फरमान
Jharkhand

गढ़वा में भूमि अधिग्रहण पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! NH-75 चौड़ीकरण, मंडल डैम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट समेत सभी परियोजनाओं के मुआवजा भुगतान को तेज करने के निर्देश – लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने का फरमान

March 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त
  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.