Wednesday, April 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

उद्यमियों का महाकुंभ: गढ़वा में पीएम विश्वकर्मा योजना से नए स्टार्टअप्स को नई उड़ान

नगर भवन गढ़वा में उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम, सस्ते लोन, ट्रेनिंग और टूलकिट के लाभ से सशक्त हो रहे युवा और छोटे उद्यमी

November 26, 2025
in Jharkhand, Top News
उद्यमियों का महाकुंभ: गढ़वा में पीएम विश्वकर्मा योजना से नए स्टार्टअप्स को नई उड़ान
Share on FacebookShare on Twitter

● उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर भवन गढ़वा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

● भावी उद्यमियों से उपायुक्त ने की पीएम विश्वकर्मा योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के स्थानीय कार्यालय एम.एस.एम.ई. विकास कार्यालय, रांची द्वारा उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में आज दिनांक- 26.11.2025 को नगर भवन, गढ़वा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य गढ़वा जिले के स्थानीय उद्यमियों तथा भावी उद्यमियों को भारत सरकार की योजनाओं, विशेष कर पी.एम. विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देना था। कार्यक्रम में कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया एवं जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान बताया गया कि 421 प्रतिभागियों को ट्रेनिंग कराया गया है, जिसके विरुद्ध 414 लोगों के बीच ई-वाउचर रिसीव्ड (टूलकिट) प्रदान किया गया तथा 28 प्रतिभागियों के लिए इस योजना के तहत लोन की स्वीकृति दी गई है।

उपायुक्त दिनेश यादव ने अपने सम्बोधन में बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार का यह प्रयास है कि छोटे उद्यमियों को ज्यादा से ज्यादा प्रमोट करें। उन्होंने भारत सरकार कि पी.एम. विश्वकर्मा योजना के बारे में लोगों को बताया कि इसमें सस्ते दर पर लोन की सुविधा उपलब्ध है। इस योजना के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को चलाने के लिए प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देकर कर टूलकिट प्रदान कराया जाता है। उन्होंने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए डिजिटल पेमेंट की उपयोगिता के बारे में भी बताया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि इस योजना के तहत जो भी सुविधा आपको मुहैय्या कराई जाती हैं उसका आप भरपूर उपयोग करें। एक सफल उद्यमी बनने के लिए उन्होंने सभी प्रतिभागियों को स्वरोजगार की स्थापना हेतु प्रेरित किया।

संदीप सिंह, सहायक निदेशक, एम.एस.एम.ई. विकास कार्यालय, रांची ने कार्यक्रम में स्वागत संबोधन एवं मंच संचालन किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण के दौरान योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डाला एवं प्रतिभागियों को एम.एस.एम.ई संबंधित भारत सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। ने प्रतिभागियों को उद्यम पंजीकरण एवं पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से बताया तथा उनके प्रश्नों का उचित जवाब दिया। साथ ही उन्होंने भावी उद्यमियों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने का आवाहन किया एवं उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रतिभागियों को आशीष कुमार सिंह, ब्लॉक कॉर्डिनेटर, गढ़वा ने झारखंड सरकार द्वारा उद्यमियों के विकास हेतु उपलब्ध योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया तथा उद्यमियों के विकास हेतु उपलब्ध ऋण सुविधाओं के बारे में, आवेदन की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दिया। बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी गढ़वा के अजय भूषण प्रसाद ने भी अपना विशेष मंतव्य उद्यमियों के समक्ष रखा। आशीष कुमार सिंह, ब्लॉक कॉर्डिनेटर, गढ़वा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त इस उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related Posts

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश

March 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

March 26, 2026
रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विभिन्न रामनवमी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगी भव्य शोभायात्रा
Jharkhand

रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विभिन्न रामनवमी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगी भव्य शोभायात्रा

March 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले
  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.