Monday, March 16, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

2000 के नोट बैन पर झारखंड में उफान पर राजनीति, जानिए बीजेपी, कांग्रेस और आजसू ने क्या कहा

May 21, 2023
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा 2000 रुपए के नोट बैन करने के फैसले पर झारखंड में राजनीतिक उफान पर है। झारखंड की राजनीतिक पार्टियां खासकर बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है एक तरफ बीजेपी और आजसू ने आरबीआई के फैसले का स्वागत किया, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने इसे कर्नाटक चुनाव में बीजेपी को मिली हार से जोड़ा है। कांग्रेस ने कहा कि कर्नाटक में मिली शिकस्त के बाद भाजपा तिलमिला गई है। इसलिए बौखलाहट में इस तरह की फैसले ले रही है।

देश हित में लिया गया फैसला- बीजेपी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का कहना है कि यह फैसला उन लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगा जिन्होंने ब्लैक मनी के रूप में 2000 का नोट छिपा कर रखा है और देश की अर्थव्यवस्था पर नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के फैसले से करप्शन पर विराम लगेगा। यह देश हित में फैसला लिया गया है।

2000 के नोट बैन से रूकेगा काला धन- सुदेश महतो

भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी पार्टी आजसू ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस फैसले को सही करार दिया है। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का कहना है कि यह उनकी पॉलिसी है। किसी पॉलिसी के तहत ही इस तरह का निर्णय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लिया है। जो देश हित में साबित होगा। करप्शन पर विराम लगेगा। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार को कहीं ना कहीं इस बाबत काला धन जमाबंदी की आशंका होगी जिसे देखते हुए या निर्णय लिया गया है जो देश हित में है।

कर्नाटक चुनाव में हार बाद बौखला गई है मोदी सरकार- कांग्रेस

नोटबंदी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा का कहना है कि जिस तरह से इस बार नोटबंदी को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को आगे कर दिया गया है यह केंद्र सरकार के असली चेहरे को दिखाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्क्रीन पर खुद आना चाहिए और इसकी घोषणा करनी चाहिए थी। साथ ही साथ सिटीजन को फैसले को क्यों लिया जा रहा है यह भी देश की जनता को बताना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने इस फैसले पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि कर्नाटक हार के बाद या पार्टी तिलमिला गई है और ऐसे बौखलाहट में इस तरह के फैसले ले रही है। अभी देश की जनता को और भी बहुत कुछ 2024 लोकसभा चुनाव से पहले देखने को मिलेगा।

आरबीआई ने किया बैन

बता दें कि साल 2016 के नवंबर में मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद कर दिए थे। इसके बाद 2000 हजार रुपए के नोट मार्केट में आए थे। अब इसे भी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा बैन कर दिया गया। इस फैसले पर झारखंड सहित पूरे देश में सियासत तेज है। देखने वाली बात होगी इस फैसले से देश की जनता को कितना फायदा होता है या फिर फैसला फिसड्डी साबित होती है।

Related Posts

झारखंड की आदिवासी संस्कृति को नया बाजार मिला! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करमटोली चौक में “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का किया उद्घाटन – ट्राइबल साड़ी, टी-शर्ट, बंडी से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ एक छत के नीचे!
Jharkhand

झारखंड की आदिवासी संस्कृति को नया बाजार मिला! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करमटोली चौक में “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का किया उद्घाटन – ट्राइबल साड़ी, टी-शर्ट, बंडी से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ एक छत के नीचे!

March 15, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं

March 13, 2026
नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
Jharkhand

नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर

March 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड की आदिवासी संस्कृति को नया बाजार मिला! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करमटोली चौक में “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का किया उद्घाटन – ट्राइबल साड़ी, टी-शर्ट, बंडी से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ एक छत के नीचे!
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
  • नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.