रामगढ़, झारखंड में प्रयास संस्था के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 25-26 के पहली यूनिट टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। संस्था द्वारा संचालित आवासीय सैटेलाइट केंद्र में पढ़ने वाले सभी 25 छात्रों ने परीक्षा में शानदार परिणाम प्राप्त किए। विशेष रूप से कक्षा तीन के अभय करमाली ने गणित में और कक्षा सात के यशवंत ने अंग्रेजी में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन छात्रों ने अपने पुराने मित्रों को भारी अंतर से पछाड़ते हुए एक नई उपलब्धि हासिल की।

परियोजना प्रबंधक सुकाश कुमार सिन्हा ने इस सफलता पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह केंद्र प्रभारी रोहित और शिक्षिका यशोदा के अथक प्रयासों का परिणाम है। कमजोर छात्रों पर निरंतर ध्यान देने से उनकी क्षमताओं में सुधार आया है और इस परिवर्तन ने संस्थान की शिक्षा प्रणाली को और सुदृढ़ किया है। परीक्षा परिणाम के अनुसार, सभी छात्रों का समग्र औसत स्कोर 56.16 प्रतिशत रहा, जो उनकी सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि को देखते हुए एक सराहनीय उपलब्धि है।

संस्था के अधिकारियों ने इस मौके पर छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके निरंतर प्रगति की आशा जताई। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह साबित किया कि सही मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम से कोई भी विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाईयां छू सकता है।
-रिपोर्टर: कुमार मिश्रा










