छठ में बिहार जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की सूची काफी लंबी है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने धनबाद से सीतामढ़ी के लिए स्पेशल चलाने का फैसला लिया है। धनबाद रेल मंडल की तरफ से इसका प्रस्ताव पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय को भी भेजा जा चुका है। इजाजत मिलते ही इसका परिचालन तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे धनबाद से सीतामढ़ी के लिए स्पेशल चलाने की तैयारी कर रही है। धनबाद रेल मंडल ने धनबाद-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय को भेज दिया है। मुख्यालय से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। अनुमति मिलते ही परिचालन तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।
मौर्य एक्सप्रेस में छठ के दौरान लंबी वेटिंग लिस्ट
हटिया से गोरखपुर जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस में छठ के दौरान लंबी वेटिंग लिस्ट है। इसे लेकर धनबाद रेल मंडल धनबाद से गोरखपुर के लिए डुप्लीकेट मौर्य एक्सप्रेस चलाने पर मंथन कर रहा है। बिहार जाने वाली दूसरी ट्रेनों की बुकिंग की भी समीक्षा की जा रही है। हालांकि, अभी मुख्यालय को प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। यात्रियों की संख्या अधिक हुई, तो गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव पूर्व मध्य रेल मुख्यालय को भेजा जा सकता है। मुख्यालय स्तर पर वेटिंग लिस्ट और रैक की उपलब्धता पर ही स्पेशल ट्रेन को मंजूरी मिल सकेगी।










