Saturday, March 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे की भव्य तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश!

31 जुलाई से 1 अगस्त तक देवघर, रांची और धनबाद के दौरे में राष्ट्रपति AIIMS और IIT (ISM) के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल; सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा।

July 23, 2025
in Jharkhand, Top News
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे की भव्य तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश!
Share on FacebookShare on Twitter
  • 31 जुलाई से 1 अगस्त तक राष्ट्रपति के देवघर, रांची और धनबाद परिदर्शन के दौरान तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
  • राष्ट्रपति के झारखंड प्रवास के पहले व्यवस्था चाक-चौबंद करें

रांचीः राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई से 1 अगस्त तक दो दिवसीय दौरे पर देवघर, रांची और धनबाद पहुंच रही हैं। इस दौरान देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। वहीं धनबाद में आइआइटी (आइएसएम) के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा की गयी।

मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को समय रहते चाक-चौबंद कर लेने का निर्देश दिया। सावन माह में देवघर में श्रद्धालुओं के कांवरिया पथ को बिना बाधित किये राष्ट्रपति को एयरपोर्ट से एम्स तक ले जाने के लिए अलग मार्ग तय किया गया। बताते चलें कि इसके पहले 10-11 जून को राष्ट्रपति का झारखंड दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया था। उस समय तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने उनके झारखंड प्रवास को यादगार बनाने पर बल दिया था। 31 जुलाई से 1 अगस्त तक राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व के दौरे के दौरान दिये गये निर्देश इस बार भी यथावत रहेंगे।

मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की व्यवस्था तय करते हुए उसकी जवाबदेही संबंधित विभागों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं अन्य व्यवस्था की निगरानी बतौर नोडल पदाधिकारी वाणिज्य कर विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल और आईजी अखिलेश कुमार झा करेंगे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम की जवाबदेही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की होगी। वहीं देवघर, धनबाद और रांची के उपायुक्तों ने समीक्षा के दौरान राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक के कार्यक्रमों को पूरे प्रोटोकॉल के साथ संपन्न कराने का ब्लू प्रिंट साझा किया।

इसी तरह समीक्षा के दौरान मंच व्यवस्था के प्रारूप, राष्ट्रपति के प्रत्येक कार्यक्रम के लिए नोडल पदाधिकारी को नामित करना, देवघर, धनबाद और रांची में आगवानी और विदाई के दौरान उपस्थित रहनेवाले महानुभावों की सूची, एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट और बुके की व्यवस्था, राष्ट्रीय गान की व्यवस्था, कारकेड की व्यवस्था, आउट राइडर्स की व्यवस्था, फोटोग्राफरों के लिए खुली जीप की व्यवस्था, बैगेज वैन एवं बैगेज कर्मी तथा छाता की व्यवस्था, देवघर एयरपोर्ट से एम्स तक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था और मंच से संबोधित करनेवाले महानुभावों की सूची पर विस्तृत चर्चा के बाद जवाबदेही तय की गयी।

उसके अतिरिक्त समीक्षा के दौरान राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के दौरान उनके साथ आये लोगों के आवासन और भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सीय व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था, अग्निशमन की व्यवस्था आदि पर भी फोकस किया गया।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं

March 13, 2026
नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
Jharkhand

नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर

March 13, 2026
झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!
Jharkhand

झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!

March 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
  • नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
  • झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.