रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा 24 मई (कल) से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू देश के सबसे बड़े झारखंड हाईकोर्ट का उद्घाटन करेंगी। महामहिम का दौरा सबसे पहले देवघर से शुरू होने जा रहा है। देवघर में बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वे रांची के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सुबह 8ः55 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां बाबा मंदिर में पूजा करने के बाद 11ः20 बजे देवघर से रांची के लिए प्रस्थान करेंगी।
जानिए राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- 8 बजकर 55 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पहुचेंगी
- 9:30 से 10:10 तक बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में होगी पूजा अर्चना
- 11:20 में देवघर से रांची के लिए होंगी रवाना
- 12:00 बजे रांची एयरपोर्ट पर होगा राष्ट्रपति का आगमन
- 12:10 में एयरपोर्ट से बिरसा मुंडा समाधि स्थल के लिए होंगी रवाना
- 12:20 से 12:30 तक बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर होगा माल्यार्पण
- बिरसा मुंडा समाधि स्थल से अल्बर्ट एक्का चौक के लिए होंगी रवाना
- 12:40 से 12:50 तक अल्बर्ट एक्का चौक पर माल्यार्पण करेंगे राष्ट्रपति
- 13:10 में राजभवन में होगा आगमन
- 4 बज कर 40 मिनट में राजभवन से झारखंड हाईकोर्ट के लिए होंगी रवाना
- झारखंड हाई कोर्ट के नए बिल्डिंग का उद्घाटन कार्यक्रम 5:00 से 6:00 तक
- 6:10 में राजभवन वापस लौटेंगी राष्ट्रपति
- मिनिस्ट्री ऑफ ट्राईबल अफेयर्स भारत सरकार के द्वारा बिरसा कॉलेज खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति करेंगे शिरकत
- 12:45 में वापस राजभवन लौटेंगे राष्ट्रपति
- दोपहर 3:30 में सड़क मार्ग से राष्ट्रपति जाएंगी आईआईटी, कन्वोकेशन कार्यक्रम में होंगी शामिल
बाबा बैजनाथ मंदिर से राष्ट्रपति का अलग ही जुड़ाव
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल होते हुए तीन बार बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर चुकी है। इस बार राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंचेंगी और बाबा की पूजा-अर्चना करेंगी। इसके साथ ही शिव के प्रति उनकी आस्था भी है। बाबा बैजनाथ मंदिर से उनका एक अलग ही जुड़ाव रहा है। इस बार झारखंड के दौरा में देवघर बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने का भी दौरा शामिल है।









