Sunday, March 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के सफल संचालन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडिया संग साझा की सम्पूर्ण जानकारी

June 25, 2024
in Jharkhand
मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के सफल संचालन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडिया संग साझा की सम्पूर्ण जानकारी
Share on FacebookShare on Twitter

समाहरणालय गढ़वा के सभगार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर के द्वारा मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के सफल संचालन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कांफ्रेंस के प्रारंभ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा आम चुनाव 2024 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडिया के पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के पश्चात अब हम विधानसभा चुनाव की तैयारियों में आगे बढ़ रहे है और इस चुनाव में भी पूर्व की तरह आप सभी से आपके बहुमूल्य सहयोग की अपेक्षा है।

कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है

प्रेस कांफ्रेंस के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने बताया कि दिनांक 01.07.2024 को अहर्त्ता तिथि मानते हुए राज्य में मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है। पुनरीक्षण कार्यक्रम में दो चरण यथा Pre-revision Activities and Revision Activities होगी। Pre-revision गतिविधियों के लिए दिनांक 25.06.2024 से 24.07.2024 तक की अवधि निर्धारित है। तत्पश्चात् दिनांक 25.07.2024 को एकीकृत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जायेगा।

Revision गतिविधियों के लिए दिनांक 25.07.2024 से दिनांक 20.08.2024 तक की अवधि निर्धारित है एवं दिनांक 20.08.2024 को एकीकृत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। पुनरीक्षण अवधि के दौरान Special Campaign आयोजित करने हेतु विभिन्न तिथियों का भी निर्धारण किया गया है। इनमें विशेष अभियान दिवस 27/07/2024 (शनिवार), 28/07/2024 (रविवार), 03/08/2024 (शनिवार) एवं 04/08/2024 (रविवार) को निर्धारित किया गया है।

 

गढ़वा वि०स० में कुल 4,14,136 मतदाता है

आगे उन्होंने बताया कि गढ़वा जिलान्तर्गत 80-गढ़वा वि०स० क्षेत्र में कुल 455 तथा 81-भवनाथपुर वि०स० क्षेत्र में कुल 502 मतदान केन्द्र (Polling Station) हैं। वर्तमान में 80-गढ़वा वि०स० में कुल 4,14,136 मतदाता है, जिसमें 2,13,935 पुरुष तथा 2,00,201 महिला हैं, 81-भवनाथपुर वि०स० में कुल 4,40,373 मतदाता जिसमें 2,29,288 पुरुष एवं 2,11,085 महिला हैं। वर्तमान में PwD Electors की संख्या 80-गढ़वा वि०स० में 9,006 तथा 81-भवनाथपुर वि०स० में 8,642 जिले में कुल 17,648 है। वर्तमान में 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या 80-गढ़वा वि०स० में 16,629 तथा 81-भवनाथपुर वि०स० में 17,117 जिले में कुल 33,746 है। 80+ आयु वर्ग के वृद्ध मतदाताओं की संख्या 80-गढ़वा वि०स० में 5,909 तथा 81-भवनाथपुर वि०स० में 6,336 जिले में कुल 12,245 है।

वर्तमान में गढ़वा जिले की मतदाता सूची

वर्तमान में गढ़वा जिले की मतदाता सूची का EP Ratio 80-गढ़वा वि०स० में 65.95 तथा 81-भवनाथपुर वि०स० में 67.64 जिले का औसत कुल 66.81 है। वर्तमान में गढ़वा जिले की मतदाता सूची का Gender Ratio 80-गढ़वा वि०स० में 936 तथा 81-भवनाथपुर वि०स० में 921 जिले का औसत कुल 928 है। सभी राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि अपने-अपने दल का BLA (Booth Level Agent) की मतदान केन्द्रवार नियुक्ति कर उनकी सूची संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध कराते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय, गढ़वा को भी उपलब्ध कराने का अपील किया गया। उन्होंने बताया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ कर ली गयी हैं।

प्रशिक्षण प्रदान किया गया

80-गढ़वा एवं 81-भवनाथपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा सभी बी०एल०ओ० पर्यवेक्षक के साथ बैठक किया गया है तथा प्रखण्ड स्तर पर बी०एल०ओ० को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। जिला स्तर पर सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी एवं निर्वाचन कार्य में सम्बद्ध सभी कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें सभी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए ससमय कार्य पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी राजनैतिक दल, सभी मिडीया बंधु एवं गढ़वा जिले के सभी नागरिकों से आवश्यक सहयोग करने का अपील किया।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, उप निर्वाचन पदाधिकारी गढ़वा सुशिल कुमार राय, जिला योजना पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अमित कुमार केशरी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
  • जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.