Tuesday, May 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम, प्रदेश प्रभारी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

April 14, 2023
in Jharkhand, Politics, Top News
बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम, प्रदेश प्रभारी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय रांची में हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि हमारे प्रेरणास्रोत, संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हम उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. आम्बेडकर का जीवन सदियों से शोषित मानव के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए समर्पित था। डॉ. भीम राव अम्बेड़कर को किसी जाति से बांधना उनका अपमान होगा, वे महापुरूष थे तथा उन्होंने समाज में व्याप्त रूढ़िवाद एवं विषमता को समूल समाप्त करने के लिए जीवन-पर्यन्त संघर्ष किया। संविधान निर्माता बाबा साहब एक सुलझे हुए विद्वान राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपने पीछे भारत के संविधान के रूप में एक मूल्यवान विरासत छोड़ा है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बाबा साहब भारत के आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन के प्रति दृढ़ व प्रतिबद्ध थे। उनका मानना था कि व्यक्ति सुरक्षित और समृद्ध नहीं होगा, तब तक किसी समाज और देश का विकास नहीं हो सकता। बाबा साहेब ने हमेशा से शिक्षा पर जोर दिया तथा कहा कि कमजोर वर्ग के लोग जब तक शिक्षित नहीं होंगे अपने अधिकार के प्रति सजग नहीं हो सकते। वो कहते थे तुम्हारे पैरों में जुते भले ही न हो, लेकिन तुम्हारे हाथों में किताब जरूर होनी चाहिए। उन्होंने महिला और कमजोर वर्गों के लिए समान अधिकार के लिए शंखनाद किया। समाज के प्रति उनका योगदान के लिए सदैव उनका नाम आदर के साथ लिया जाता है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनेता और समाज सुधारक के नाम से जाने जाते हैं। बाबा साहब पारंपरिक पेशों को छोड़कर अन्य सम्मान जनक कार्यों को करने के लिए अपने समाज के लोगों को प्रेरित किया। शोषित वर्ग के लोगों को एक नारा दिया ‘‘शिक्षित रहो, संगठित रहो’’ और अधीकारों के लिए संघर्ष करते रहो।

इस दौरान प्रदेश महासचिव मदन मोहन शर्मा अमूल्य नीरज खलखो, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, सोशल मीडिया स्टेट को-ऑर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह, अग्रणी मोर्चा संगठन एवं विभाग प्रभारी रविंद्र सिंह अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान रांची महानगर एवं रांची जिला अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा एवं डॉ राकेश किरण महतो सहित अन्य कांग्रेसजनों ने भी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान अर्थशास्त्री व क़ानूनविद, समाज के शोषित, वंचित, पीड़ित, पिछड़े वर्गों और महिलाओं के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहे।अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान ने इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे को भारतीय संविधान की प्रति भेंट की और अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हम सभी को इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि संविधान के अनुपालन के लिए सतत प्रयत्नशील रहना होगा, यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर केदार पासवान, वशिष्ट पासवान, राजू राम आदि ने उपस्थित नेताओं को नीला अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पूरा कार्यालय परिसर बाबा साहब अमर रहें एवं जय भीम के नारों से गुंजायमान रहा।

Related Posts

सड़कों पर ‘सुरक्षित’ होगा बेटियों का सफर: गढ़वा में छात्राओं ने ली ट्रैफिक नियमों की शपथ, अब ओवरस्पीडिंग और मोबाइल के इस्तेमाल पर नो-टॉलरेंस
Jharkhand

सड़कों पर ‘सुरक्षित’ होगा बेटियों का सफर: गढ़वा में छात्राओं ने ली ट्रैफिक नियमों की शपथ, अब ओवरस्पीडिंग और मोबाइल के इस्तेमाल पर नो-टॉलरेंस

May 18, 2026
हाशिये पर खड़े समाज को मिलेगा ‘हक और सम्मान’: गढ़वा में जनजातीय गरिमा उत्सव का भव्य आगाज, 25 मई तक विशेष कैंपों से दूर होंगी आदिवासियों की समस्याएं
Jharkhand

हाशिये पर खड़े समाज को मिलेगा ‘हक और सम्मान’: गढ़वा में जनजातीय गरिमा उत्सव का भव्य आगाज, 25 मई तक विशेष कैंपों से दूर होंगी आदिवासियों की समस्याएं

May 18, 2026
चुनाव की ‘मशीनों’ पर कड़ा पहरा: गढ़वा उपायुक्त ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण; सुरक्षा में चूक पर दी सख्त चेतावनी
Jharkhand

चुनाव की ‘मशीनों’ पर कड़ा पहरा: गढ़वा उपायुक्त ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण; सुरक्षा में चूक पर दी सख्त चेतावनी

May 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सड़कों पर ‘सुरक्षित’ होगा बेटियों का सफर: गढ़वा में छात्राओं ने ली ट्रैफिक नियमों की शपथ, अब ओवरस्पीडिंग और मोबाइल के इस्तेमाल पर नो-टॉलरेंस
  • हाशिये पर खड़े समाज को मिलेगा ‘हक और सम्मान’: गढ़वा में जनजातीय गरिमा उत्सव का भव्य आगाज, 25 मई तक विशेष कैंपों से दूर होंगी आदिवासियों की समस्याएं
  • चुनाव की ‘मशीनों’ पर कड़ा पहरा: गढ़वा उपायुक्त ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण; सुरक्षा में चूक पर दी सख्त चेतावनी

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.