Tuesday, March 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: जनता दरबार: आमजनों की समस्याओं का समाधान अब प्राथमिकता पर

उपायुक्त के निर्देश पर जिला भू-अर्जन और पंचायत राज पदाधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

April 12, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: जनता दरबार: आमजनों की समस्याओं का समाधान अब प्राथमिकता पर
Share on FacebookShare on Twitter

● उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा द्वारा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, आवास, भूमि सीमांकन, भूमि विवाद, अतिक्रमण, नामांतरण, मजदूरी बकाया भुगतान, मुआवजा, रोजगार/नौकरी देने आदि समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

सर्वप्रथम सदर प्रखंड के छतरपुर निवासी गिरिजा प्रसाद ने आवेदन पत्र समर्पित करते हुए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान हेतु एलपीसी निर्गत करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि एनएच- 75 चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण योजना के तहत उनके रैयती भूमि को अधिग्रहित किया गया है, जिसका मुआवजा भुगतान एलपीसी के अभाव में नहीं हो पा रहा है। उन्होंने एलपीसी निर्गत किए जाने हेतु अंचल कार्यालय गढ़वा में कई बार प्रयास किया है परंतु अभी तक एलपीसी निर्गत नहीं किया गया है। उन्होंने अपने स्वास्थ्य समस्याओं का भी हवाला देते हुए बताया कि वे कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जिसका इलाज मुआवजे की राशि से कराना चाहते हैं, परंतु एलपीसी के अभाव में मुआवजे की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। अत: उन्होंने शीघ्र ही अपने अधिग्रहण किये गये भूमि का एलपीसी निर्गत किए जाने हेतु अनुरोध किया है। रवि कुमार सोनी, सोनी कंप्यूटर भवनाथपुर ने जनता दरबार में आवेदन समर्पित करते हुए विगत लोकसभा आम चुनाव 2019 में किए गए कार्यों के विरुद्ध भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत की है एवं बकाये राशि का भुगतान कराने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि विगत लोकसभा आम चुनाव 2019 में जिला निर्वाचन कार्यालय के आदेशानुसार निर्वाचन संबंधी कार्य किए हैं। परंतु भुगतान हेतु कई बार आवेदन देने एवं 5 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। मंझिआंव प्रखंड के पुरहे निवासी वीरेंद्र कुमार यादव ने राशन कार्ड में अपनी पत्नी एवं पुत्र का नाम जोड़ने हेतु आवेदन समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि वह एक बहुत गरीब व्यक्ति हैं तथा शारीरिक रूप से दिव्यांग भी हैं। किसी प्रकार वे अपना जीवन-यापन करते हैं। उनके राशन कार्ड में उनकी पत्नी एवं पुत्र का नाम दर्ज नहीं है। अतः राशन कार्ड में नाम जुड़वाने हेतु उन्होंने आग्रह किया है। अक्षय कुमार, प्रधानाध्यापक, राजकीय मध्य विद्यालय मेराल, गढ़वा ने आवेदन समर्पित करते हुए स्वयं को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के कार्य से मुक्त करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं एवं इलाजरत हैं। किसी प्रकार वे अपने शैक्षणिक कार्य एवं पारिवारिक दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। अतः उन्होंने असमर्थता दर्शाते हुए निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी स्थापना राजकीय मध्य विद्यालय मेराल के कार्य से स्वयं को मुक्त करने का अनुरोध किया है।

इस प्रकार बारी-बारी से अन्य लोगों ने भी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts

डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन
Jharkhand

डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन

March 16, 2026
Auto Draft
Jharkhand

गढ़वा में उपाध्यक्ष चुनाव के दिन सख्ती! समाहरणालय परिसर 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू – 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 5 या अधिक लोगों का जमावड़ा, लाउडस्पीकर, हथियार, आतिशबाजी पर पूर्ण रोक

March 16, 2026
जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य
Jharkhand

जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य

March 16, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन
  • गढ़वा में उपाध्यक्ष चुनाव के दिन सख्ती! समाहरणालय परिसर 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू – 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 5 या अधिक लोगों का जमावड़ा, लाउडस्पीकर, हथियार, आतिशबाजी पर पूर्ण रोक
  • जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.