Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

खौफ में जी रहे हैं पुतिन, स्पेशल ट्रेन का करते हैं इस्तेमाल, ऐसे जीवन जी रहे हैं रूसी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति के सिक्योरिटी गार्ड रह चुके डिफेक्टर ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

April 8, 2023
in National
putin
Share on FacebookShare on Twitter

मॉस्को : एक रूसी डिफेक्टर ने बताया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ‘कोकून‘ की तरह जिंदगी जी रहे हैं। डिफेक्टर ग्लीब काराकुलोव पुतिन के सिक्योरिटी गार्ड रह चुके हैं। उन्होंने पुतिन के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि रूसी राष्ट्रपति एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए स्पेशल ट्रेन का इस्तेमाल करता है जो कि हथियारबंद सैनिकों से भरी रहती है और बाकी दुनिया से इसे पूरी तरह से दूर रखा जाता है।

कई बंकरों के बीच करते हैं यात्रा

पुतिन अपने कई बंकरों के बीच लगातार यात्रा करते रहते हैं। पुतिन बीमारी और मौत से बहुत डरते हैं। वह हमेशा एक सुरक्षा घेरे से घिरे रहते हैं जिसके अंदर कोई नहीं जा सकता है। बता दें कि पुतिन जैसे राष्ट्रपति जो कि 20 से ज्यादा देश के सर्वशक्तिमान पद पर बैठे हैं उनके बारे में ऐसी जानकारी सामने आना अपने आप में बड़ी बात है। डिफेक्टर ने पुतिन के बारे में बताया कि वह नाइटमेयर में जी रहे हैं जहां उन्हें हमेशा लगता है कि बाहर लोग उन्हें पकड़ने के लिए खड़े हुए हैं।

पुतिन को लोगों पर कम हो गया भरोसा

उन्होंने बताया कि पुतिन के क्लोज सर्किल में बहुत ही कम लोग हैं जिन पर वह पूरी तरह से भरोसा करते हैं। उनकी पार्टनर अलीना काबेवा और उनके साथी दिमित्री मेदवेदेव के अलावा बहुत कम लोग ही शामिल हैं। पुतिन हर वक्त अपनी मौत की वजह से डरे रहते हैं, भले ही पुतिन की उम्र 70 साल है लेकिन उन्हें बीमारी से और हमले से मौता का डर सताता रहता है।

गद्दाफी की तरह मारे जाने की सता रही चिंता

डिफेक्टर ने बताया कि पुतिन को 2011 में गद्दाफी की तरह मारे जाने की चिंता बनी रहती है। बताया जाता है कि पुतिन ने गद्दाफी की वह वीडियो देखी थी जिसमें उसे ड्रेन से निकाला गया था और एक गुस्सैल भीड़ ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह पुतिन के लिए एक टर्निंग पॉइंट था।

डर की वजह से बनाए कई ऑफिस

पुतिन के बारे में काराकुलोव ने बताया कि पुतिन को मौत का इतना ज्यादा डर है कि उन्होंने अपने कई ऑफिस बना रखे हैं। उनकी सिक्योरिटी सिस्टम हर दिन कोशिश करता है कि पुतिन की असली लोकेशन किसी को पता न चले। ऐसी भी चर्चाएं हो रही थीं कि वार के दौरान पुतिन ने कुछ जगहों पर अपने बॉडी डबल्स का इस्तेमाल किया है।

3 हमशक्लों का इस्तेमाल कर रहे हैं पुतिन, यूक्रेन का दावा

यूक्रेन ने दावा किया था कि पुतिन 3 हमशक्लों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है। पुतिन ने खुद बहुत पहले इस बात को खारिज किया था कि वह हमशक्लों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंन इस बात को कबूल किया था कि उन्हें इसका ऑफर जरूर मिला था।

कड़े सुरक्षा घेरे से और अकेले पड़ जाते हैं पुतिन

काराकुलोव ने बताया कि पुतिन की देखरेख करने के लिए रूस में एक स्टेट के अंदर भी वर्चुअल स्टेट है। यह सुरक्षा तंत्र इतना मजबूत है कि कोई भी पुतिन के आस-पास भटक भी नहीं सकता है। यह घेरा उनके अकेलेपन को और भी ज्यादा बढ़ा देता है। पुतिन की यह स्थिति कोरोना वायरस आने के बाद से और भी ज्यादा बदतर हो गई है।

सुरक्षाकर्मी ने दी ये जानकारी

उनके सुरक्षाकर्मी का कहना है कि इसके बाद पुतिन की लाइफ पूरी तरह से अल्टर्ड हो गई थी। एक वक्त था जब पुतिन खुद को दुनिया का सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में दिखाना चाहते थे और विश्व के मंच पर सबसे आने दौड़ना चाहते थे।

इन चीजों से पुतिन ने बनाई दूरी

पुतिन उन दिनों शिकार करते, घुड़सवारी करते, अपने कुत्तों के साथ खेलते हुए, डॉल्फिन्स के साथ तैरते हुए, हॉकी खेलते हुए, जूडो करते हुए और भी कई माचो स्टंट्स करते हुए दिखाई देते थे। लेकिन अब हालात कुछ और हैं, पुतिन अब या तो स्क्रीन के पीछे बैठते हैं या तो अपने सहयोगियों के साथ कई कदम पीछे बैठते हैं। हाल ही में मॉस्कों में उन्होंने नए सिलेक्ट हुए एंबेसेडर्स का स्वागत किया था, लेकिन इस दौरान पुतिन उनसे करीब 60 फीट की दूरी पर थे।

Related Posts

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखे अहम सुझाव—झारखंड की जनता की आवाज बुलंद!
Jharkhand

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखे अहम सुझाव—झारखंड की जनता की आवाज बुलंद!

May 24, 2025
भारत-पाक सीजफायर के बाद सैन्य खुलासा: कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान की झूठी दावों की खोली पोल!
National

भारत-पाक सीजफायर के बाद सैन्य खुलासा: कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान की झूठी दावों की खोली पोल!

May 10, 2025
निर्वाचन आयोग का सियासी संवाद: सीपीआई (एम) के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त की अहम बैठक!
National

निर्वाचन आयोग का सियासी संवाद: सीपीआई (एम) के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त की अहम बैठक!

May 10, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • तंबाकू मुक्त गढ़वा की शपथ: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर उप विकास आयुक्त ने दिखाई राह!
  • जुबिली कॉलेज भुरकुंडा की शानदार उड़ान: इंटर साइंस में 60% छात्रों की धमाकेदार सफलता!
  • अबुआ संथाल समाज की हुंकार: रामगढ़ में केंद्रीय कमिटी विस्तार और सिद्धू-कान्हू मैदान में भव्य आयोजन की तैयारी!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.