राजधानी राँची के भीड़भाड़ वाले इलाके लालपुर के चर्च कॉम्प्लेक्स में मौजूद एक खिलौने की दुकान में आग लग गयी। आग इतनी भीषण लगी की काफी देर तक लपटें उठती रही। यह इलाका काफी भीड़ वाला है। इन इलाकों में कई बड़े शोरूम और दुकानें हैं, कावेरी,बिग शॉप सहित कई बड़े शो रूम इसी कॉम्पलेक्स में हैं। अगर यह आग फैलती तो और बड़ा हादसा हो सकता था। जहां आग लगी उसके नीचे ही रेस्त्रां भी है। जैसे ही लोगों को यह पता लगा कि दुकान में आग लगी है, लोगों ने पहले अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की। किसी तरह दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने बाहर भागकर जान बचाई । जब तक काबू पाने की कोशिश की जा रही थी तब तक आग भड़क गई क्रोकरी स्टोर में अधिकांश सामान प्लास्टिक के थे जिससे आग तेजी से बढ़ती चली गई।लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाम रही और आग और भड़क उठी। चूंकि क्रोकरी स्टोर में अधिकांश सामान प्लास्टिक के थे इसलिए आग तेजी से बढ़ती चली गयी। कुछ देर बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच गयी और किसी तरह आग पर काबू पाया। मौके पर एक दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा
हालांकि आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है ।संभवत शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल आग से किसी जान का नुकसान की खबर नहीं है समझा जा रहा है कि शार्ट सर्किट से यह आग लगी होगी। इस अगलगी की घटना में फिलहाल किसी जान का नुकसान नहीं हुआ है। इस आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है।दुकानदार ने बताया कि लाखों का सामन दुकान के अंदर था। अभी यह बताना पाना मुश्किल है कि कितना नुकसान हुआ है। लोअर बाजार इलाके की पुलिस ने भी इस आगजनी की घटना को लेकर छानबीन की है। यह दुकान चर्च कॉम्प्लेक्स के दूसरे तल्ले पर है। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
हो सकता था बड़ा हादसा
यह इलाका काफी भीड़ वाला है। इन इलाकों में कई बड़े शोरूम और दुकानें हैं, कावेरी, बिग शॉप सहित कई बड़े शो रूम इसी कॉम्पलेक्स में हैं। अगर यह आग फैलती तो और बड़ा हादसा हो सकता था। जहां आग लगी उसके नीचे ही रेस्त्रां भी है। जैसे ही लोगों को यह पता लगा कि दुकान में आग लगी है, लोगों ने पहले अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की। लपटें बढ़ने के कारण तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया. वहीं, दुकान में आग लगने की जानकारी पुलिस को मिलते ही लोअर बाजार की पुलिस मौके पर पहुंची. इसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी चर्च कॉम्प्लेक्स पहुंच गयी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
ये भी पढ़ें :- लव जिहाद आरोपी तनवीर अख्तर उर्फ लैक खान को पुलिस अररिया से रांची लेकर पहुंची










