Wednesday, April 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Crime

रामगढ़ : पुलिस की सक्रियता से अपराधियों के मंसूबे पर फिरा पानी, हथियार के साथ 11 अपराधियों को दबोचा

July 13, 2023
in Crime, Jharkhand
रामगढ़ : पुलिस की सक्रियता से अपराधियों के मंसूबे पर फिरा पानी, हथियार के साथ 11 अपराधियों को दबोचा
Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़ : जिला के मांडू की पुलिस ने कार पर सवार 11 अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है। इनके पास से देसी पिस्तौल, रिवाल्वर, देसी कट्टा, परंपरागत हथियार, गोलियां आदि बरामद किए गए हैं। यह जानकारी आज रामगढ़ एसपी पियूष पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे अपराधी

रामगढ़ एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधियों का गिरोह एक मारुति वैन में बैठकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए निकला है। इसके बाद जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया गया। पुलिस ने मारुति वैन को भी जब्त कर लिया है।

एनएच 33 पर वैन में 11 अपराधी मिले

जांच के दौरान मांडू थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में बनी टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर हजारीबाग की ओर जाने वाली रूट में एक मारुति ओमनी जेएच 02 आर 4996 को रोका। उस मारुति वैन में 11 अपराधी बैठे हुए थे। गिरफ्तार अपराधियों में सभी 11 लोग हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं।

जांच के दौरान हथियार बरामद

एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि जांच के दौरान अपराधियों के पास से मैगजीन सहित 4 देसी पिस्तौल, मैगजीन सहित एक रिवाल्वर, मैगजीन सहित एक देसी कट्टा, 12 जिंदा गोली, एक खाली मैगजीन, 1 मिसफायर गोली, दो भूजाली और 11 मोबाइल मिले हैं।

हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं सभी अपराधी

इनमें टाटीझरिया थाना क्षेत्र के भराजो गांव निवासी किशोर कुमार उर्फ बिहारी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चानो सखिया गांव निवासी मुकेश कुमार, ओरिया गांव निवासी हिमांशु कुमार, राकेश साहू, कटकमदाग थाना क्षेत्र के बसई गांव निवासी बॉबी कुमार, बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर गांव निवासी अजीत कुमार साहू, कुंदन कुमार, कोर्रा चौक निवासी सोनू कुमार उर्फ सैंडी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरवा बस्ती निवासी बलराम मुंडा, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मरहैता गांव निवासी तैयब अंसारी और कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी विकास गुप्ता उर्फ शिवा शामिल हैं।

पुलिस की सक्रियता से अपराधियों के मंसूबे पर फिरा पानी

एसपी ने बताया कि अपराधियों का यह गिरोह जुआरियों को लूटने के लिए जा रहा था उनकी यह योजना पुलिस की सक्रियता की वजह से विफल हो गयी। सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी ली जा रही है। हजारीबाग के अलावा रांची बोकारो व अन्य जिलों में भी इनकी गिरफ्तारी की सूचना भेजी गई है, ताकि इन अपराधियों के खिलाफ विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज प्राथमिकी की जानकारी मिल सके।

Related Posts

सड़क दुर्घटनाओं पर गढ़वा प्रशासन का सख्त रुख! उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक – जागरूकता अभियान, ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण पर विशेष जोर
Jharkhand

सड़क दुर्घटनाओं पर गढ़वा प्रशासन का सख्त रुख! उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक – जागरूकता अभियान, ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण पर विशेष जोर

March 24, 2026
गढ़वा में वित्तीय समावेशन पर जोर! उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में DCC और DLRC बैठक – CD रेशियो बढ़ाने, PMJJBY के तहत 5 लाभुकों को सांकेतिक चेक वितरण, लंबित योजनाओं को तेज करने के सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में वित्तीय समावेशन पर जोर! उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में DCC और DLRC बैठक – CD रेशियो बढ़ाने, PMJJBY के तहत 5 लाभुकों को सांकेतिक चेक वितरण, लंबित योजनाओं को तेज करने के सख्त निर्देश

March 24, 2026
गढ़वा में भूमि अधिग्रहण पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! NH-75 चौड़ीकरण, मंडल डैम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट समेत सभी परियोजनाओं के मुआवजा भुगतान को तेज करने के निर्देश – लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने का फरमान
Jharkhand

गढ़वा में भूमि अधिग्रहण पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! NH-75 चौड़ीकरण, मंडल डैम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट समेत सभी परियोजनाओं के मुआवजा भुगतान को तेज करने के निर्देश – लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने का फरमान

March 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले
  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.