Wednesday, May 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

Ramgarh : बख्तियारपुर से रांची जा रही बस चुट्टुपालू में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

April 25, 2023
in Jharkhand, Top News
bus accident
Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़ : बिहार के बख्तियारपुर से रांची जा रही बस रामगढ़ जिले के चुट्टुपालू में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को सदर अस्पताल पहुँचाया। दुर्घटना के कारण सड़क पर जाम लग गया। हालांकि पिछले 3 घंटों से रांची पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 वनवे है।

अनियंत्रित ट्रेलर ने डिवाइडर तोड़ते बस में मारा टक्कर

जानकारी के अनुसार बख्तियारपुर से सोमवार की रात 9 बजे रांची के लिए बस रवाना हुई थी। इसी दौरान रामगढ़ थाना क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित गड़के मोड़ के समीप रांची की ओर से आ रहा अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर तोड़ते हुए रांची जा रही बस में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बस में सवार यात्री दर्जनों यात्री सड़क के किनारे व घाटी में बस से बाहर गिर गए। इस सड़क हादसे में चारों ओर चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने सभी घायलों को घाटी और बस में से निकालकर सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा। इस सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 1 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका प्राथमिक इलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में करा कर रांची रिम्स भेज दिया गया है।

दुर्घटना के करीब डेढ़ घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम

घटना में सबसे दुखद पहलू यह रहा कि एनएचआई का एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम दुर्घटना के करीब डेढ़ घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंची। तब तक रामगढ़ पुलिस विभिन्न साधनों से सभी घायलों को सदर अस्पताल भेज चुकी थी। यही नहीं एनएचआई की लापरवाही के कारण ब्लैक स्पॉट के रूप में चयनित स्थलों पर दुर्घटना रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिसके कारण लगातार दुर्घटना होती रहती है।

दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियों को सड़क पर से हटाने का प्रयास

दुर्घटना के बाद रामगढ़ पुलिस 2 क्रेन के माध्यम से एनएच 33 हजारीबाग रांची जाने वाली वनवे सड़क पर सड़क के बीचो बीच दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियों को सड़क पर से हटाने का प्रयास कर रही है। हालांकि रामगढ़ पुलिस ने वनवे सड़क पर आवागमन शुरू करवाया है, लेकिन जाम की स्थिति बनी हुई है।

Related Posts

ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी! गढ़वा में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र तो भड़का प्रशासन, डीडीसी ने सेविका और सहायिका को नौकरी से निकाला
Jharkhand

ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी! गढ़वा में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र तो भड़का प्रशासन, डीडीसी ने सेविका और सहायिका को नौकरी से निकाला

May 20, 2026
वैश्विक मंच पर चमका झारखंड, उद्योगों के लिए खुलेंगे नए द्वार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल; दावोस और UK यात्रा की मिली बड़ी बधाई
Jharkhand

वैश्विक मंच पर चमका झारखंड, उद्योगों के लिए खुलेंगे नए द्वार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल; दावोस और UK यात्रा की मिली बड़ी बधाई

May 20, 2026
सड़कों पर लापरवाही पड़ेगी भारी! रमना +2 हाई स्कूल में गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, छात्रों ने कहा— “सुरक्षित सफर, हमारा संकल्प”
Jharkhand

सड़कों पर लापरवाही पड़ेगी भारी! रमना +2 हाई स्कूल में गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, छात्रों ने कहा— “सुरक्षित सफर, हमारा संकल्प”

May 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी! गढ़वा में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र तो भड़का प्रशासन, डीडीसी ने सेविका और सहायिका को नौकरी से निकाला
  • वैश्विक मंच पर चमका झारखंड, उद्योगों के लिए खुलेंगे नए द्वार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल; दावोस और UK यात्रा की मिली बड़ी बधाई
  • सड़कों पर लापरवाही पड़ेगी भारी! रमना +2 हाई स्कूल में गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, छात्रों ने कहा— “सुरक्षित सफर, हमारा संकल्प”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.