Wednesday, March 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Crime

रामगढ़ : हिंदू लड़की से जबरदस्ती दोस्ती मामले में पुलिस ने आरोपी आरजू मंसूरी को किया गिरफ्तार

विरोध करने पर आरोपी ने की मारपीट

June 1, 2023
in Crime, Jharkhand, Top News
hinu girl
Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़ : देश में लव जिहाद के कई मामले अभी चर्चा में बने हुए हैं। हिंदू लड़कियों के साथ जोर जबरदस्ती की बात कही जा रही है। ऐसा ही एक मामला रामगढ़ शहर से भी सामने आया है। इस संबंध में रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 31 मई की देर रात की बताई जा रही है।

आरोपी ने जबरदस्ती दोस्ती करने का बनाया दबाव- युवती

रामगढ़ थाना में शहर के सौदागर मोहल्ला के रहने वाली युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में अंजली कुमारी (बदला हुआ नाम) ने लिखा है कि सौदागर मोहल्ला के आरजू मंसूरी पिता सुल्तान मंसूरी अपने कुछ लोगों के साथ रात 9ः00 बजे के लगभग मेरे घर में घुस आया। आरजू मंसूरी अपने लोगों के साथ मुझसे जबरदस्ती दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। मेरे विरोध करने के बाद वह मेरे साथ मारपीट करने लगा। उसने मेरा गला दबाते हुए मेरी जान मारने की कोशिश किया। साथ ही उसने मेरे ऊपर चाकू से हमला किया। हालांकि मैं उसके चाकू के वार से बचती रही। वह मुझसे जबरदस्ती दोस्ती करने का बार बार धमकी देता रहा। वह दोस्ती नहीं करने पर जान मारने की धमकी देता रहा।

किसी तरह जान बचाकर भागी युवती

युवती ने प्राथमिकी में लिखा है कि वह किसी तरह जान बचाकर भागे और हल्ला मचाने लगी। जिसके बाद कुछ लोग वहां आकर उसे बचाने का काम किया। इसी तरह इस बात की जानकारी रामगढ़ थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना पुलिस पहुंचकर आरोपित को अपने हिरासत में ले लिया है। अंजली कुमारी ने प्राथमिकी में लिखा है कि आरजू मंसूरी हमेशा मेरा पिछा किया करता है। वह मुझसे दोस्ती करने का हमेशा दबाव बनाता रहता है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोचा

युवती की प्राथमिकी रामगढ़ थाना में देर रात को दर्ज कर ली गई। रामगढ़ थाना केस संख्या 135/23 धारा 452, 341, 323, 354 , 308 भादवि के तहत दर्ज कर लिया गया है। इस घटना की 1 जून के सुबह-सुबह शहर में जोरदार चर्चा हो चली है। लेकिन रामगढ़ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लोगों की बोलती बंद करा दिया है।

Related Posts

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
Jharkhand

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”

March 10, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 10, 2026
सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!
Jharkhand

सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!

March 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
  • सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.