Tuesday, March 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची : मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम हेतु सरकार के सभी विभाग तैयार- एल खियांगते,मुख्य सचिव

May 29, 2024
in Jharkhand
रांची : मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम हेतु सरकार के सभी विभाग तैयार- एल खियांगते,मुख्य सचिव
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड सरकार के सभी विभाग राज्य में मादक पदार्थों के उत्पादन एवम् सेवन की रोकथाम हेतु तैयार है। इस दिशा में कार्य करने हेतु आज ओरिएंटेशन प्रोग्राम रखा गया है । इस प्रोग्राम में संबंधित विभाग मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम हेतु अपनी कार्य योजना के बारे में जानकारी दे रहे हैं।उक्त बातें राज्य के मुख्य सचिव एल खियांगते ने प्रोजेक्ट भवन सभागार में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान हेतु आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम में कहीं।

मुख्य सचिव श्री एल खियांगते ने कहा कि राज्य में मादक पदार्थों का उत्पादन एवम् इसका सेवन एक कलंक है। हमें इस कलंक को मिटाना है। स्कूलों,कॉलेजों पर फ़ोकस करने की ज़रूरत है।समाज के प्रत्येक व्यक्तियों को भी इसके रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

मादक पदार्थों के सेवन पर पाबंदी हेतु प्रभावकारी कदम उठाने की जरूरत: वंदना दादेल

प्रधान सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड हमेशा अफीम उत्पादन को लेकर सवालों के घेरे में रहा है। इसके उत्पादन और उपभोग में वृद्धि देखी गई है। कई बार तो माननीय उच्च न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निदेश दिए हैं। झारखंड पुलिस के मुताबिक बीते पांच सालों में करीब 2,024 कांड प्रतिवेदित हुए हैं जबकि उक्त कांडों में करीब 4,949 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। अफीम उत्पादन और उपभोग सबसे ज्यादा चतरा, पलामू, लातेहार और रांची में दर्ज किया गया है। इस समस्या के निवारण हेतु दीर्घकालीन योजना तैयार की गई हैं । उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती है जिसके तहत सभी स्कूलों कॉलेजों को ड्रग्स फ्री जोन बनाना है। वहीं समाज कल्याण विभाग को रिहैबिलिटेशन के लिए काम करना है साथ ही काउंसलिंग सेंटर बनाने की जरूरत है।

मादक पदार्थों के उत्पादन की रोकथाम के किए जा रहे हैं प्रयास: डीजीपी

राज्य के डीजीपी श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में कुछ ज़िलों में बड़े पैमाने पर अफ़ीम उत्पादन किए जाने की सूचना मिलती रहती है। उन ज़िलों में अफ़ीम उत्पादन की रोकथाम की दिशा में प्रयास किए जा रहें हैं। NCB और अपराध अनुसंधान विभाग साथ मिलकर इस दिशा में कम कर रहे हैं।

प्रधान सचिव , स्वास्थ्य विभाग श्री अजय कुमार ने कहा कि राज्य में मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। सभी विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए इस दिशा में कार्य किए जाएंगे।

एक्शन प्लान तैयार, बच्चों के बीच अवेयरनेस की जरूरत: राहुल पुरवार

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री राहुल पुरवार ने कहा कि विद्यार्थियों के बीच ड्रग्स के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए काम किया जा रहा है। शिक्षण संस्थाओं के आसपास अवेयरनेस को लेकर एक्शन प्लान तैयार किया गया है। लॉ स्टूडेंट के साथ मिलकर जागरूकता प्रोग्राम चलाया जाएगा।

श्री मनोज कुमार ,सचिव ,स्कूली शिक्षा एवम साक्षरता विभाग ने कहा कि मादक पदार्थ की उपलब्धता और जागरूकता की कमी के कारण स्कूल , कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों में ड्रग्स एडिक्ट में मामले देखे जा रहे हैं। इस दिशा में अवेयरनेस प्रोग्राम चलाने की ज़रूरत है। इसलिए 19 जून से 26 जून तक विभिन्न एक्टिविटी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा और 26 जून को विश्व मादक निषेध दिवस के दिन कई कार्यक्रम किए जाएँगे।

महिला बाल विकास एवम् सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार ने कहा कि मादक पदार्थों के उपभोग के मामले राज्य के लिए चिंताजनक हैं और इसके निवारण हेतु विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। प्रत्येक जिला में जिला स्टार पर NCORD कमेटी तथा राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ज़ोनल डायरेक्टर श्री अभिषेक आनंद ने प्रेंटेशन के माध्यम से नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विभिन्न NGO के प्रतिनिधिगण ने अपने विचार रखें साथ ही ड्रग्स की रोकथाम के लिए सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइज़ेशन की ज़रूरत को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में डीजी सीआईडी श्री अनुराग गुप्ता,पुलिस विभाग के कई पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कई पदाधिकारी, काई स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधिगण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Posts

डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन
Jharkhand

डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन

March 16, 2026
Auto Draft
Jharkhand

गढ़वा में उपाध्यक्ष चुनाव के दिन सख्ती! समाहरणालय परिसर 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू – 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 5 या अधिक लोगों का जमावड़ा, लाउडस्पीकर, हथियार, आतिशबाजी पर पूर्ण रोक

March 16, 2026
जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य
Jharkhand

जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य

March 16, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन
  • गढ़वा में उपाध्यक्ष चुनाव के दिन सख्ती! समाहरणालय परिसर 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू – 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 5 या अधिक लोगों का जमावड़ा, लाउडस्पीकर, हथियार, आतिशबाजी पर पूर्ण रोक
  • जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.