Wednesday, April 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार एवं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा झारखण्ड लोक सभा निर्वाचन के मतदान संबंधित गतिविधियों पर मीडिया से हुए मुख़ातिब

May 13, 2024
in Jharkhand
रांची- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार एवं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा झारखण्ड लोक सभा निर्वाचन के मतदान संबंधित गतिविधियों पर मीडिया से हुए मुख़ातिब
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि झारखंड में चौथे चरण के लिए हुए चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 6 मामले दर्ज हुए। वहीं मामूली झड़प के दो मामले भी दर्ज हुए हैं। वहीं पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 57 मामले दर्ज किये गये हैं। वह सोमवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा. नेहा अरोड़ा के साथ मीडिया से मुखातिब थे।

वोटर टर्नआउट सर्वाधिक 66.11 रहा

उन्होंने बताया कि चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक अनुमानित वोटर टर्नआउट 63.14 प्रतिशत रहा है। उसमें सिंहभूम (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में वोटर टर्नआउट सर्वाधिक 66.11 रहा। वहीं खूंटी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 65.82 प्रतिशत, लोहरदगा (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) में 62.60 और सबसे कम वोटर टर्नआउट पलामू (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) में 59.99 प्रतिशत रहा।

उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा भरा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पांचवे चरण के चुनाव के लिए अब तक कुल 36 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा भरा है। उसमें राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सोमवार को 5 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस निर्वाचन क्षेत्र से अब कुल 10 प्रत्याशी हो गये हैं। वहीं दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सोमवार को 7 नये नामांकन हुए। यहां भी अब तक कुल 10 लोग नामांकन कर चुके हैं। जबकि, गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सोमवार को 6 लोगों ने नामांकन किया। यहां अब तक कुल 16 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल कर चुके हैं।

 

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में कुल 1 अरब,16 करोड़, 02 लाख, 8 हजार रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त किये गये हैं।

Related Posts

गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा
Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा

April 29, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान

April 29, 2026
एयर एंबुलेंस हादसे के पीड़ित परिवारों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भावुक मुलाकात, मुआवजा व सरकारी नौकरी का दिया आश्वासन
Jharkhand

एयर एंबुलेंस हादसे के पीड़ित परिवारों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भावुक मुलाकात, मुआवजा व सरकारी नौकरी का दिया आश्वासन

April 29, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान
  • एयर एंबुलेंस हादसे के पीड़ित परिवारों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भावुक मुलाकात, मुआवजा व सरकारी नौकरी का दिया आश्वासन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.