Monday, April 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची – केवल डेटा पर नहीं, मौके पर जाकर बीएलओ द्वारा के कार्यों की समीक्षा करें पदाधिकारी : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड

May 3, 2024
in Jharkhand
रांची – केवल डेटा पर नहीं, मौके पर जाकर बीएलओ द्वारा के कार्यों की समीक्षा करें पदाधिकारी : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। हर मतदाता तक पहुंचते हुए वोटर गाईड एवं वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण सुनिश्चित कराएं। विगत के मतदान में किन कारणों से मतदान कम हुए थे, उसका निराकरण करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने का कार्य करें। पदाधिकारी केवल डेटा पर नहीं, मौके पर जाकर बीएलओ के कार्यों की समीक्षा करें। यह बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कही। वह शुक्रवार को निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांचवें और छठे चरण के मतदान से संबंधित जिले खूँटी, सरायकेला-खरसावां, राँची, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, पलामू, सिमडेगा और लोहरदगा में चल रहे स्वीप कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे।

वोटिंग प्रतिशत बढ़ेगा

उन्होंने कहा कि टारगेटेड स्वीप एक्टिविटी से मतदाताओं को जागरूक करने से वोटिंग प्रतिशत बढ़ेगा। पदाधिकारी मतदाता सहभागिता के लिए कोई कसर नहीं छोड़ें। पदाधिकारी कम मतदान वाले मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण करें और संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करते हुए मतदान के लिए प्रेरित करना सुनिश्चित कराएं। साथ ही बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप के मेंबर्स को मतदाताओं को प्रेरित करते हुए मतदान केंद्र तक लाने की जिम्मेवारी सौंपे। वहीं इंटर पर्सनल कम्युनिकेशन से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। ऐसी पहल से मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों को इस तरह तैयार करें कि लगे वह मतदाताओं को मतदान के लिए पुकार रहा हो।

मतदान के लिए प्रेरित करें

उन्होंने कहा कि कम मतदान वाले क्षेत्रों में प्रत्येक घरों तक पहुँच बनाते हुए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। कोई भी मतदाता मतदान करने से नहीं छूटे। इसके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर मूर्त रूप दें । राँची के बुंडू में कम मतदान वाले मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया। वहीं खूँटी जिले के कम मतदान वाले मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करते हुए वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सरायकेला-खरसावां के जिला स्वीप पदाधिकारी को मतदान केंद्र संख्या 147 एवं 148 का भौतिक निरीक्षण कर संबंधित कारणों का निराकरण करने तथा लोहरदगा के प्रवासी मजदूरों को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया।

 

मतदान केंद्र तक लाने की जिमेवारी सौंपे

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने कहा कि पदाधिकारी मतदाताओं से पारस्परिक संपर्क कर कम मतदान वाले मतदान केंद्रों के लिए इनोवेटिव आईडिया के साथ सभी मतदाताओं तक पहुँचे। बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप के मेंबर्स को मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए मतदान केंद्र तक लाने की जिमेवारी सौंपे।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ओएसडी गीता चौबे, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता, उप निदेशक जनसम्पर्क आनंद सहित संबंधित जिलों के स्वीप से संबंधित पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपस्थित थे।

Related Posts

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
Jharkhand

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान

April 12, 2026
वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.