Sunday, March 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची : चौथे चरण के सभी चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने डाले वोट, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव उपाय कर रहा निर्वाचन आयोग

May 18, 2024
in Jharkhand
रांची : चौथे चरण के सभी चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने डाले वोट, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव उपाय कर रहा निर्वाचन आयोग
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि पांचवें चरण के मतदान के लिए मतदानकर्मियों की रवानगी शुरू हो गयी है। रविवार तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। पांचवें चरण में चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में 20 मई को मतदान होना है। उन्होंने बताया कि लातेहार और चतरा के लिए हेलीड्रॉपिंग के माध्यम से 148 मतदानकर्मियों और सेक्टर ऑफिसर को मतदान केंद्र तक भेजा गया है। वह शनिवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि चौथे चरण के चुनाव में मतदान करने में महिलाएं पुरुषों पर भारी पड़ी हैं। इस चरण में सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में मतदान हुआ है। सिंहभूम में कुल 10,03,482 वोट पड़े हैं, जो कुल मतदाताओं का 69.32 प्रतिशत है। इसमें महिलाओं ने 69.93 प्रतिशत के हिसाब से 5,14,639 वोट डाले हैं। जबकि पुरुषों ने 68.69 प्रतिशत के हिसाब से 4,88,836 वोट डाला है। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 6 में से सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र सरायकेला में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों का मतदान प्रतिशत अधिक रहा है। खूंटी में कुल 9,27,422 वोट पड़े हैं, जो कुल मतदाताओं का 69.93 प्रतिशत है। इसमें महिलाओं ने 70.50 प्रतिशत के हिसाब से 4,76,292 वोट डाले हैं। जबकि पुरुषों ने 69.35 प्रतिशत के हिसाब से 4,51,127 वोट डाला है। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 6 में से सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र तमाड़ में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों का मतदान प्रतिशत अधिक रहा है। लोहरदगा में कुल 9,57,690 वोट पड़े हैं, जो कुल मतदाताओं का 66.45 प्रतिशत है। इसमें महिलाओं ने 68.63 प्रतिशत के हिसाब से 4,99,182 वोट डाले हैं। जबकि पुरुषों ने 64.22 प्रतिशत के हिसाब से 4,58,507 वोट डाला है। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी 5 विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा है। पलामू में कुल 13,74,358 वोट पड़े हैं, जो कुल मतदाताओं का 61.27 प्रतिशत है। इसमें महिलाओं ने 64.51 प्रतिशत के हिसाब से 6,96,787 वोट डाले हैं। जबकि पुरुषों ने 64.10 प्रतिशत के हिसाब से 6,77,570 वोट डाला है। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 6 में से सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र डालटनगंज में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों का मतदान प्रतिशत अधिक रहा है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग का फोकस मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर है। इसे लेकर जनजागरूकता के साथ तमाम उपाय किये जा रहे हैं। इसके लिए माइकिंग से मतदाताओं को जागरूक करने और मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए मोबलाइजेशन पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि मतदान करने में लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े, इसके लिए मतदान की गति बढ़ाने के उपाय किये गये हैं। उसके तहत एक बार में तीन मतदाताओं को मतदान केंद्र के भीतर जाकर मतदान की सुविधा दी जा रही है। जिस बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता हैं, वहां एक अतिरिक्त मतदानकर्मी को लगाया जा रहा है, ताकि कतार लंबी नहीं हो, मतदान की गति बढ़े और लोगों को इंतजार नहीं करना पड़े। वहीं रिजर्व में रखे गए मतदानकर्मियों को भी जरूरत के अनुसार मतदान केंद्रों पर लगाया जाएगा।

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान के लिए जाते वक्त अपने साथ मतदाता सूची का सीरियल नंबर नोट कर जरूर लेकर जाएं। इससे मतदाता सूची से मतदाता का सीरियल नंबर का मिलान करने में बेवजह समय जाया नहीं होगा। अगर वोटर इनफार्मेशन स्लिप मतदाता तक नहीं पहुंचा हो, तो वे वोटर हेल्पलाइन ऐप से भी अपना सीरियल नंबर नोट कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अवैध सामग्री और नकदी के रूप में अब तक 1 अरब, 19 करोड़, 50 लाख की जब्ती की गयी है।

Related Posts

चतरा में खुशियों का उत्सव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह में दिया आशीर्वाद – नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं
Jharkhand

चतरा में खुशियों का उत्सव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह में दिया आशीर्वाद – नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं

March 1, 2026
होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश! गढ़वा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और अभियान एसपी ने दी अपील – “भाईचारे से मनाएं त्योहार”
Jharkhand

होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश! गढ़वा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और अभियान एसपी ने दी अपील – “भाईचारे से मनाएं त्योहार”

March 1, 2026
विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
Jharkhand

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

February 27, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • चतरा में खुशियों का उत्सव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह में दिया आशीर्वाद – नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं
  • होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश! गढ़वा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और अभियान एसपी ने दी अपील – “भाईचारे से मनाएं त्योहार”
  • विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.