Thursday, April 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Health

नशा मुक्त झारखंड की दौड़! मंत्री सुदिव्य कुमार ने रांची में मैराथन के साथ युवाओं को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ!

रांची के मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक आयोजित मैराथन दौड़ में युवाओं ने लिया नशा मुक्त झारखंड का संकल्प, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने CM हेमन्त सोरेन के विजन को दोहराया।

June 27, 2025
in Health, Jharkhand, Top News
नशा मुक्त झारखंड की दौड़! मंत्री सुदिव्य कुमार ने रांची में मैराथन के साथ युवाओं को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ!
Share on FacebookShare on Twitter
  • मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता हेतु मैराथन दौड़
  • पर्यटन एवं खेलकूद युवा कार्य मंत्री श्री सुदिव्य कुमार की हुई उपस्थिति
  • नशा मुक्त झारखंड के लिए युवाओं ने लगायी मैराथन दौड़ , लिया संकल्प ,नशा से रहेंगे दूर
  • मोरहाबादी मैदान से दौड़ की हुई शुरुवात जो रेडियम रोड होते हुए कचहरी चौक ,शहीद चौक से होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर हुआ समाप्त
  • युवाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया दौड़ में हिस्सा
  • स्वस्थ झारखंड ,नशामुक्त झारखंड की परिकल्पना के लिए सरकार दृढ़संकल्पित

===================

पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का सपना है कि हमारा झारखंड नशा मुक्त हो । उन्होंने संकल्प लिया है झारखंड को नशा मुक्त करने का । उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए ,नशा मुक्त झारखंड के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं । पिछले 14 दिनों से मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है । इसी सिलसिले को जारी रखते हुए गुरुवार को नशा मुक्त झारखंड के लिए युवाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है| स्वस्थ झारखंड ,नशामुक्त झारखंड की परिकल्पना को लेकर हमलोग आज मैराथन दौड़ के लिए जमा हुए हैं। श्री सुदिव्य कुमार गुरुवार को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता हेतु आयोजित मैराथन दौड़ के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में एकत्र हुए युवाओं की भीड़ को संबोधित कर रहे थे ।

  • हर कदम पर ले शपथ नशा से दूर रहने और नशा मुक्त झारखंड बनाने का

पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मैराथन दौड़ में मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ़ बढ़ते कदम के साथ हमलोगो ये हर कदम पर नशा से दूर रहने और नशा मुक्त झारखंड के लिए प्रतिज्ञा लेंगे । झारखंड ,नशा मुक्ति के अंतरराष्ट्रीय मानक के हर पहलुओं का शत- प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निदेश झारखंड को नशामुक्त बनाने का अक्षरशः पालन किया जा रहा है ।

  • युवाओं की ऊर्जा के सकारात्मक उपयोग से मिलते है अविश्वसनीय परिणाम

मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि यदि युवाओं की ऊर्जा की शक्ति का सकारात्मक उपयोग समाज,जिला,राज्य, देश और विश्व को एक बेहतर दिशा दे सकते है और यदि युवाओं की ऊर्जा ग़लत दिशा में चली जाय तो पूरा समाज , राज्य , देश प्रभावित होता है और बड़ा नुक़सान होता है । इसलिए युवा आज इस मैराथन दौड़ के माध्यम से प्राण ले कि नशा से दूर रहेंगे । आपको नशा नहीं खेल को महत्व देना है। झारखंड में युवा प्रतिभा की कमी नहीं है ,हमे इन्हें बस सही दिशा के देने की जरूरत है और नशा के शिकार युवाओं का नशा छुड़ा कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है साथ ही उनके अंदर छुपी प्रतिभा को विश्व पटल पर लाना है ।यही हमारा मकसद है , हमारी सरकार का उद्देश्य है ।

  • नशा से दूर रहने के लिए लिया शपथ

मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने इस अवसर पर युवाओं को नशा से दूर रहने , नशा मुक्त झारखंड बनाने हेतु शपथ दिलायी ।


पर्यटन सह खेलकूद सचिव श्री मनोज कुमार में कहा कि नशा मुक्त अभियान झारखंड में लिए बहुत जरूरी है । संकल्प ले जो कदम मैराथन दौड़ में अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ़ जाएगा वो हर कदम नशा मुक्त झारखंड के लिए होगा । उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले 14 दिनों से झारखंड के प्रत्येक जिले ,प्रखंड, पंचायतों , स्कूलों ,कॉलेजों में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता हेतु कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आज मैराथन दौड़ के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया रहा है और आज ही इस अभियान का समापन भी है ।

*मैराथन दौड़ में विजयी प्रतिभागियों को मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने पुरस्कृत भी किया।जिसमे अनूप उरांव,श्रीजीत सरकार,कुंदन महतो, निर्मल, रंजीत कुमार महतो ममता कुमारी,रीता कुमारी,सुमन कुमारी,संध्या कुमारी, सोनी कुमारी शामिल हैं ।

इस अवसर गृह विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री , निदेशक खेल-ख़ुद श्री शेखर जमुवार सहित जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Related Posts

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
Jharkhand

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार

March 22, 2026
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

March 22, 2026
प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त
  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.