Saturday, March 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

Ranchi : 15 लाख का इनामी नक्सली इंदल गंझू ने किया आत्मसमर्पण

May 4, 2023
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : भाकपा माओवादी का रीजनल कमेटी सदस्य व 15 लाख का इनामी नक्सली इंदल गंझू ने पुलिस एवं सीआरपीएफ के समक्ष गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। कुख्यात नक्सली इंदल गंझू झारखंड राज्य के चतरा, हजारीबाग, पलामू और बिहार के गया तथा औरंगाबाद जिले के कई कांडों में शामिल था। भाकपा माओवादी संगठन के साथ पुलिस बलों की लगातार हो रही मुठभेड़ का ही यह नतीजा है कि नक्सली अब सरेंडर कर मुख्य धारा में लौट रहे हैं।

सुरक्षाबलों को लगातार मिल रही सफलता

झारखंड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड के नेतृत्व में झारखण्ड पुलिस, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के द्वारा सभी नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की जा रही है। इस दिशा में पुलिस को नक्सली संगठनों के विरोध में निरंतर सफलता भी मिल रही है।

मुख्यधारा में लौट रहे हैं नक्सली

दूसरी ओर भटके नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति नई दिशा का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य उनको समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है। जो किसी कारणवश नक्सलवाद के गलत रास्ते में भटक गया है। इसका परिणाम काफी सकारात्मक रहा और अब तक कई प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के कई बड़े इनामी नक्सली से लेकर अन्य सदस्य झारखंड पुलिस एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

एवी होमकर ने क्या कहा

प्रेस वार्ता करते हुए एवी होमकर ने बताया कि लगातार जिस तरह से अभियान चलाया जा रहा है उसी की जद में आकर आज इंदल जिसपर अबतक 145 नक्सली आपराधिक मामले दर्ज है, उन्होंने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाला इंदल कभी चतरा गया और इसी तरह के मध्य इलाकों के लिए आतंक का नाम होता आतंक था। लेकिन पुलिस के द्वारा अपनाई जा रही नीति के कारण ही इंदल ने आत्मसमर्पण किया।

झारखंड पुलिस के लिए बड़ी सफलता

इस दौरान एवी बोहरा ने कहा कि झारखंड पुलिस और झारखंड सीआरपीएफ के लिए यह बड़ी सफलता का दिन है। झारखंड को उग्रवाद मुक्त राज्य बनाने के दिशा निर्देश में अबतक कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इससे माओवादी नक्सलियों की कमर टूट रही है। चतरा जिले के गया और औरंगाबाद के बॉर्डर पर माओवादी संगठन को आगे बढ़ाना चाह रहे थे। इन्हें रोकने के लिए कई अभियान चलाए गए। कई बार मुठभेड़ भी हुई। इसमें 5 सदस्य मारे भी गए, जिनमे 25 लाख के 2 इनामी नक्सली थे।

इंदल गंझू ने की नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील

आत्मसमर्पण के बाद नक्सली इंदल गंझू ने अपने सभी नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। बताते चलें कि झारखंड में पुलिस के एक्शन और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति ‘नई दिशा’ के बाद कई बड़े नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। पुलिस की कार्रवाई से बचने और सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर करने लगे हैं और सामाज की मुख्य धारा से जुड़कर बेहतर नागरिक बन रहे हैं।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं

March 13, 2026
नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
Jharkhand

नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर

March 13, 2026
झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!
Jharkhand

झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!

March 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
  • नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
  • झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.