रांची : राजधानी रांची की पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुरुवार को बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 5 बाइक के साथ 4 अपराधियों को दबोचा है। इसकी जानकारी ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना और उनके निर्देश पर रांची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसमें चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में तरुण कुमार महतो, दिलीप कुमार साहु, अविनाश महतो और चंदन कुमार शामिल है। इसमें तीन अपराधी ओरमांझी का रहने वाला है और एक बुढ़मू का रहने वाला है।
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि कांके थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मनातु चौक के पास वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में एक व्यक्ति को बाइक से आते हुए दिखायी दिया, जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया लेकिन उसने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ हुई तो उसे अपना नाम तरुण कुमार महतो बताया। उसके बाद उससे बाइक की कागजात मांगी गई तो उसने नहीं दिखाया। अपराधी ने बताया कि ये बाइक चोरी की है। साथ ही उसने बताया कि इनके गिरोह में कुछ अन्य साथी भी शामिल है। उसके बताए हुए पते पर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।










