Sunday, March 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची : डीएसपीएमयू में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के द्वारा विद्यार्थियों का चयन

May 24, 2024
in Jharkhand
रांची : डीएसपीएमयू में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के द्वारा विद्यार्थियों का चयन
Share on FacebookShare on Twitter

गत मार्च से मई 2024 तक के अंतराल में dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में कैंपस ड्राइव और प्लेसमेंट के लिए राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों का आगमन हुआ और इन्होंने अपनी चयन प्रक्रिया को पूरा करने के उपरांत विश्वविद्यालय से अच्छी संख्या में विद्यार्थियों का अंतिम तौर पर चयन किया।
अभी पिछले दिनों मई माह में टीसीएस ने डीएसपीएमयू में पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जिनमें dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के 69 विद्यार्थियों का अंतिम तौर पर चयन हुआ। इन चयनित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय का पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद चयन पत्र प्राप्त होगा ।
इसी श्रृंखला में गत अप्रैल माह में शिक्षण जगत में अग्रणी कंपनी डी’नोट्स ने डीएसपीएमयू में एक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया था, इस प्लेसमेंट ड्राइव में 70 विद्यार्थी शामिल हुए जिनमें 8 प्रतिभागियों का डी’नोट्स कंपनी द्वारा अंतिम रूप से चयन किया गया।
अप्रैल माह में ही यूनाइटेड एक्सप्लोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड संस्था ने डीएसपीएमयू में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया था। इस कंपनी में जियोलॉजिस्ट के पद के लिए स्नातकोत्तर जियोलॉजी के 15 प्रतिभागियों ने कैंपस साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया और इसके अंतिम चरण के लिए 7 विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया है। यूनाइटेड एक्सप्लोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इस अंतिम चरण के बाद जून माह में परिणाम घोषित करेगी।


अप्रैल माह में ही विश्वविद्यालय के एक विद्यार्थी का श्रीराम फाइनेंस बैंक में बिजनेस एक्जीक्यूटिव के पद पर चयन हुआ। पिछले माह अप्रैल 2024 में कंसेंट्रिक्स कंपनी ने डीएसपीएमयू में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया था, इस प्लेसमेंट ड्राइव में सौ की संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें से 74 विद्यार्थियों को कंपनी के अंतिम दौर की चयन प्रक्रिया में सफल होने के बाद उन्हें एक प्रस्ताव पत्र दिया जाएगा। अप्रैल माह में ही विश्वविद्यालय के आईटी विभाग (एमएससी, एमसीए, बीएससी और बीसीए) के विद्यार्थियों को भी हैशडबिट इनोवेशन संस्था से 2 महीने की अवधि के लिए इंटर्नशिप का अवसर मिला है, इस इंटर्नशिप ड्राइव के लिए 23 विद्यार्थियों का चयन किया गया इस इंटर्नशिप की सफलतापूर्वक समाप्ति के बाद अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कंपनी की तरफ से प्लेसमेंट का प्रस्ताव संभावित है। मार्च 2024 में विश्वविद्यालय के बीसीए और बीएससी के छात्रों को टीसीएस और डेलॉइट कंपनी में भी कैंपस प्लेसमेंट मिला है। 5 विद्यार्थी को डेलॉइट में एसोसिएट एनालिस्ट के पद के लिए चुना गया है और 11 को टीसीएस में चुना गया है। कंपनी में नियुक्ति प्रक्रिया विद्यार्थियों के शैक्षणिक पाठ्यक्रम की समाप्ति के उपरांत किया जाएगा। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि विश्वविद्यालय इस योजना पर काफी समय से कार्यरत था कि राष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठ कंपनियों को विश्वविद्यालय में आमंत्रित कर यहां के विद्यार्थियों के लिए रोजगार मुहैया कराया जाए। यह तो शुरुआत है कि सिर्फ 2024 के प्रारंभिक कुछ महीनों में इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का चयन हुआ है। आनेवाले 4 से 5 महीनों में व्यापक स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन करने की योजना विश्वविद्यालय बना रहा है, जिसकी विशेषता यह होगी कि इनमें सभी संकायों के विद्यार्थियों के लिए रोजगार विकल्प उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि जितने भी व्यवसायिक पाठ्यक्रम है उनकी सूची बनाकर राष्ट्रीय श्रेष्ठ संस्थाओं को उस मेले में आमंत्रित किया जाएगा। कुलसचिव dr नमिता सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों को शुरू करने के साथ उनमें लगातार कंपनियों का आगमन एक शुभ संकेत है। प्लेसमेंट अधिकारी अंकित तिवारी के अनुसार जून माह में कई कंपनियों का आना प्रस्तावित है। यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी।

Related Posts

चतरा में खुशियों का उत्सव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह में दिया आशीर्वाद – नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं
Jharkhand

चतरा में खुशियों का उत्सव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह में दिया आशीर्वाद – नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं

March 1, 2026
होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश! गढ़वा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और अभियान एसपी ने दी अपील – “भाईचारे से मनाएं त्योहार”
Jharkhand

होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश! गढ़वा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और अभियान एसपी ने दी अपील – “भाईचारे से मनाएं त्योहार”

March 1, 2026
विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
Jharkhand

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

February 27, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • चतरा में खुशियों का उत्सव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह में दिया आशीर्वाद – नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं
  • होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ शांति का संदेश! गढ़वा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और अभियान एसपी ने दी अपील – “भाईचारे से मनाएं त्योहार”
  • विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.