रांची : अपर न्यायायुक्त दिनेश कुमार की अदालत ने एक करोड़ रुपये की लूटकांड के छह दोषियों को सात साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया है।
इन दोषियों में अनमोल सिंघानिया, वसीम अहमद, नजमी हसन, मनोज कुमार भगत, जसीम अहमद और जुल्फेकार उर्फ राजा खान शामिल थे। उक्त सभी लोगों को 22 जुलाई को दोषी करार दिया गया था।
दोस्त ने दिया घटना को अंजाम
बता दें कि यह घटना रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया रोड पर 12 अप्रैल 2021 को हुई थी। जिसमें दोस्त ने ही साजिश रच कर एक करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद महुआ कारोबारी शुभम अग्रवाल ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में अनमोल सिंघानिया, वसीम अहमद, नजमी हसन, मनोज कुमार भगत, जसीम अहमद एवं जुल्फेकार उर्फ राजा खान आरोपी थे। यह साजिश कारोबारी शुभम अग्रवाल के दोस्त अनमोल सिंघानिया ने रची थी। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से लूट के 90 लाख रुपये भी बरामद किए थे।










