रांची के तमाड़ में शुक्रवार सुबह 9.23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक तेज आवाज सुनाई दी और धरती हिलने लगी, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। लगभग 5 सेकेंड तक आवाज के साथ झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग आनन-फानन में घरों से बाहर निकल आए ।
भूकंप का केंद्र बिंदु
भूकंप का केंद्र बिंदु सरायकेला से 13 किमी दूर जमशेदपुर, रांची और राउरकेला के बीच में था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई. इस भूकंप के कारण किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों में भय का माहौल बना हुआ है .
प्रशासन की प्रतिक्रिया
भूकंप के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांत रहें। प्रशासन ने यह भी कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें










