Friday, March 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पोस्टल बैलेट के नोडल पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने मतदान अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाई

October 26, 2024
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter
  • पोस्टल बैलेट के माध्यम से निर्वाचन कार्य में लगे सहायक पुलिस कर्मियों के मतदान की करें व्यवस्था
  • मतदान कर्मियों की ट्रेनिंग में इवीएम क्लोजिंग डाटा संग्रहण का दें प्रशिक्षण– के. रवि कुमार
  • सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी टॉल फ्री नंबर जारी करते हुए होम वोटिंग के लिए इच्छुक मतदाताओं को फॉर्म 12 D भरवाएं – नेहा अरोड़ा

===================

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा है कि एक भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इस हेतु सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने विधानसभा क्षेत्र में 85 साल से अधिक अथवा वैसे दिव्यांग मतदाता जो घर से मतदान करना चाहते हैं, उन्हें फॉर्म 12 D उपलब्ध करा दें। वह आज निर्वाचन सदन से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलों के पुलिस पोस्टल बैलेट एवं पोस्टल बैलेट सेल के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

श्री कुमार ने कहा कि अनुपस्थित वोटर, जो पोस्टल बैलट से मतदान की अर्हता रखते है और इच्छुक हैं , उन मतदाताओं को फॉर्म 12 अथवा 12 D अवश्य उपलब्ध करा दें। उन्होंने समीक्षा के क्रम में कहा कि सभी आवश्यक सेवाओं से जुड़े नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने हेतु इच्छुक मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के माध्यम से निर्वाचन कार्य में लगे सहायक पुलिस कर्मियों के मतदान की भी व्यवस्था करा लिया जाए, जिससे कर्तव्य पर रहते हुए वह अपने मताधिकार से वंचित न हों।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी जिले में मतदान कर्मियों का राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ट्रेनिंग की भौतिक समीक्षा अवश्य करें एवं इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि मतदान कर्मियों को ईवीएम क्लोजिंग डाटा संग्रहण का संपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त हो, जिससे मतगणना के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि अथवा संशय की स्थिति उत्पन्न न हो।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने कहा कि सभी जिले में होम वोटिंग एवं निर्वाचन में लगे मतदाताओं के मतदान की प्रक्रिया का कलेंडर जारी किया गया है। इस कैलेंडर का अनुपालन करते हुए पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि 85 वर्ष से अधिक के अथवा दिव्यांग मतदाता, जो मतदान केंद्र तक आने में असक्षम हैं, उनके लिए होम वोटिंग की व्यवस्था करनी है । इस हेतु बीएलओ द्वारा चिह्नित मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए एक टॉल फ्री नंबर दे दें, जिससे होम वोटिंग के लिए यदि कोई इच्छुक मतदाता है, तो वह संपर्क कर फॉर्म उपलब्ध कराने को कह सकें।

इस अवसर पर अवर सचिव श्री घनश्याम प्रसाद सहित पुलिस पोस्टल बैलेट एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पोस्टल बैलेट सेल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

झारखंड पुलिस के जांबाज खिलाड़ी चमके! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 17वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में किया पुरस्कार वितरण – “सुरक्षा के साथ खेलों में भी दिखा रहे दमखम”
Jharkhand

झारखंड पुलिस के जांबाज खिलाड़ी चमके! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 17वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में किया पुरस्कार वितरण – “सुरक्षा के साथ खेलों में भी दिखा रहे दमखम”

March 19, 2026
रामनवमी-ईद-सहरुल से पहले मुख्यमंत्री की हाई लेवल सिक्योरिटी बैठक! सभी जिलों के DM-SP से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ली तैयारियों की जानकारी – “शांतिपूर्ण त्योहार, उत्तेजक गाने-भड़काऊ नारे बिल्कुल नहीं”
Jharkhand

रामनवमी-ईद-सहरुल से पहले मुख्यमंत्री की हाई लेवल सिक्योरिटी बैठक! सभी जिलों के DM-SP से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ली तैयारियों की जानकारी – “शांतिपूर्ण त्योहार, उत्तेजक गाने-भड़काऊ नारे बिल्कुल नहीं”

March 19, 2026
गढ़वा में कल्याण योजनाओं पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! छात्रवृत्ति, बिरसा आवास, धूमकुड़िया, PM-JANMAN से लेकर SC/ST अत्याचार निवारण तक – सभी लंबित मामलों पर तेजी लाने के सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में कल्याण योजनाओं पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! छात्रवृत्ति, बिरसा आवास, धूमकुड़िया, PM-JANMAN से लेकर SC/ST अत्याचार निवारण तक – सभी लंबित मामलों पर तेजी लाने के सख्त निर्देश

March 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड पुलिस के जांबाज खिलाड़ी चमके! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 17वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में किया पुरस्कार वितरण – “सुरक्षा के साथ खेलों में भी दिखा रहे दमखम”
  • रामनवमी-ईद-सहरुल से पहले मुख्यमंत्री की हाई लेवल सिक्योरिटी बैठक! सभी जिलों के DM-SP से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ली तैयारियों की जानकारी – “शांतिपूर्ण त्योहार, उत्तेजक गाने-भड़काऊ नारे बिल्कुल नहीं”
  • गढ़वा में कल्याण योजनाओं पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! छात्रवृत्ति, बिरसा आवास, धूमकुड़िया, PM-JANMAN से लेकर SC/ST अत्याचार निवारण तक – सभी लंबित मामलों पर तेजी लाने के सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.