Monday, April 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में गर्मी के मद्देनज़र संभावित पेयजल संकट से निपटने एवं लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर समीक्षात्मक बैठक

April 14, 2024
in Jharkhand
गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में गर्मी के मद्देनज़र संभावित पेयजल संकट से निपटने एवं लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर समीक्षात्मक बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

आज दिनांक 14 अप्रैल 2024 को नए समाहरणालय भवन, गढ़वा के कॉन्फ्रेंस हॉल में उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में गर्मी मौसम के मद्देनज़र संभावित पेयजल संकट से निपटने एवं लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत मतदान केदो पर एमएफ सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न की गई। सर्वप्रथम पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता, सोशल मोबलाइजर तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जिले के सभी प्रखंडों में गर्मी के मौसम को देखते हुए चापाकलों, जलमिनारों एवं पेयजल के अन्य स्रोतों की समुचित व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा निर्देशित किया गया। उक्त मौके पर लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत जिले में बनाए गए मतदान केन्द्रों पर एएमएफ की सुविधा को लेकर भी समीक्षा की गई।

मौके पर उपस्थित सभी अभियंताओं द्वारा बताया गया कि सभी मतदान केन्द्रों पर एएमएफ के तहत बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था कर दी गई है, कुछ मतदान केंद्रों पर रनिंग वाटर में समस्याएं आ रही है, जिन्हें ससमय पूर्ण कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर ऐसे क्षेत्रों में पानी टैंकर समेत अन्य वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया। वैसे क्षेत्र जहां पर जलस्तर नीचे चला गया है उन क्षेत्रों में भी पानी टैंकर जैसी व्यवस्था करने को कहा गया ताकि आमजनों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े। वहीं मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के हेसातु में विद्युत आपूर्ति बहाल करने को लेकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में रह रहे लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया।

उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, विशेष कार्य पदाधिकारी संजय प्रसाद, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमण्डल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सोशल मोबलाइजर आदि उपस्थित थें।

Related Posts

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
Jharkhand

हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान

April 12, 2026
वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हर शनिवार को थाना दिवस! पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गढ़वा में जमीन विवादों का तेज निपटारा, आमजन से अपील – थाने पहुंचकर लें समाधान
  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.